{"_id":"6719505afc7318eab402c8d9","slug":"bike-slipped-on-gravel-old-man-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-131833-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बजरी पर फिसली बाइक, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बजरी पर फिसली बाइक, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड पर बिखरी पड़ी बजरी पर बाइक फिसलने से हुए हादसे में एक वृद्ध की जान चली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बुधवार देर शाम हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अयोध्यापुरी निवासी 75 वर्षीय प्रहलाद गांव निवासी रिश्ते के पोता धर्मेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर महेशपुर बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे थे। रास्ते में मोहम्मदी मार्ग पर बिखरी पड़ी बजरी पर बाइक फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार धर्मेंद्र, प्रहलाद और एक अन्य सहित तीनों लोग गिर गए।
इस दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक टकरा गई। जिसमें प्रहलाद गंभीर घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद