फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riding youth dies due to tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 26 Sep 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to tractor-trolley collision
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भीरा-मैलानी हाईवे पर वन निगम डिपो के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

बेचने के लिए मैलानी से सब्जी लेकर लौट रहा था विक्रम मौर्या

बिजुआ। भीरा-मैलानी हाईवे पर वन निगम डिपो के पास ट्रैक्टर से टकराने बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह पांच बजे की है।
ग्राम पंचायत मटेहिया के मजरा वोझवा निवासी रघुवीर मौर्या का 18 वर्षीय पुत्र विक्रम मौर्या गांव में ही सब्जी का ठेला लगाता है। वह बेचने के लिए सब्जी खरीदने बाइक से मैलानी जा रहा था। भीरा कस्बे से पांच किलोमीटर आगे मैलानी की तरफ जंगल के अंदर वन निगम के बैरियर के पास मोड़ पर सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे उसके रिश्तेदार ने विक्रम को घायल देखकर घरवालों को सूचना दी। गंभीर हालत में विक्रम को परिवार वाले बिजुआ अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। विक्रम हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी सियाराम ने बाइक में टक्कर मार देने के मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सियाराम ने अपनी तहरीर में कहा है कि 12 सितंबर को उसका भतीजा प्रशांत और पत्नी उर्मिला बाइक से भवानीपुर जा रहे थे। पीछे से कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग जख्मी हो गए थे। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed