फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riding woman dies due to car collision

Lakhimpur Kheri News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sat, 27 Apr 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bike riding woman dies due to car collision
मृतक फूलमती का फाइल फोटो।
पलियाकलां। दुधवा रोड पर एक पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार किसी कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सिर के बल गिरने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला सिंगहिया निवासी चुन्नूलाल उर्फ दद्दू की 45 वर्षीय पत्नी फूलमती अपने पुत्र प्रमोद कुमार के साथ माहीगिरान मोहल्ले में दवा लेने गईं थीं। वापसी में पलिया-दुधवा रोड के एक निजी स्कूल के पास किसी कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रोड किनारे झाड़ियों में जा घुसी, जबकि फूलमती सिर के बल रोड पर गिर गईं।
विज्ञापन

आसपास के लोग एंबुसेंल की मदद से फूलमती को लेकर अस्पताल गए, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में मोहल्ले वालों और परिजनों की भीड़ अस्पताल में लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद अस्पताल में चीख-पुकार मची रही। उधर, टक्कर मारने वाला कार चालक कार समेत दुधवा की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक असंतुलित होकर नहर में गिरी, युवक की मौत
बिजुआ। गोला कोतवाली क्षेत्र के चौकी मूडासवारान क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात असंतुलित होकर बाइक नहर में जा गिरी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
पलिया निवासी 27 वर्षीय अजय कश्यप पुत्र सुरेश कश्यप बृहस्पतिवार को मूडासवारान क्षेत्र के गांव तिनावां में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात 1 बजे बाइक से अपने घर के लिए निकला। रास्ते में नहर पर मोड़ते समय बाइक असंतुलित होकर नहर में जा गिरी।। अजय बाइक के नीचे दब गया। पानी में डूबने से अजय की मृत्यु हो गई। सुबह लोगों ने पुलिस चौकी को सूचना दी। मूडासवारान चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। संवाद


प्राइवेट बस से गिरकर बहराइच के युवक की मौत

धौरहरा। बस से गिरकर बहराइच के एक युवक की मौत हो गई। युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर गूढ़ निवासी शिव प्रकाश 40 पुत्र ओम प्रकाश पांडेय शुक्रवार को अपनी ससुराल निघासन में एक शादी समारोह में शामिल होने को जा रहे थे। सिसैया चौराहे से प्राइवेट बस में सवार हुए। बताते हैं कि वह खिड़की के पास खड़ा था, जो अचानक गिर पड़ा। राहगीरों ने उसको सीएससी धौरहरा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो हुई हैं। शिव प्रकाश के चार बच्चे हैं। इधर, घटना के चालक बस लेकर भाग गया। संवाद

मृतक फूलमती का फाइल फोटो।

मृतक फूलमती का फाइल फोटो।

मृतक फूलमती का फाइल फोटो।

मृतक फूलमती का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed