{"_id":"5f2300e58ebc3e63d415a61e","slug":"bike-riding-four-miscreants-looted-bike-on-the-strength-of-a-gun-lakhimpur-news-bly4146021105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बाइक से आए चार बदमाशों ने थाना फरधान क्षेत्र में एक बाइक ओवरटेक कर रोक ली। चालक को गन प्वाइंट पर लेकर बाइक लूटकर भाग निकले। सरेशाम हुई घटना से क्षेत्र में दहशत है।
घटना बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे हुई। थाना मितौली के गांव पहाड़ापुर निवासी मनीष कुमार बताया कि उनकी पत्नी महिला अस्पताल में भर्ती है। वह पत्नी के लिए खाना लेकर बाइक से लखीमपुर जा रहे थे। गांव अंदापुर और गौरिया के बीच बाइक से आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बदमाश ने तमंचा कनपटी पर लगा दिया। गोली मार देने की धमकी देते हुए बाइक लूट ली और भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लीलाकुआं पिकेट पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक फरधान विमल गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद