{"_id":"627d53b9e61b10779d3d02d9","slug":"bike-riding-couple-dies-after-being-crushed-by-a-truck-on-khutar-road-lakhimpur-news-bly484632077","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार रोड पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार रोड पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दंपती की मौत
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ/ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में खुटार रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। दंपती अपने तीन वर्षीय पुत्री को साथ लेकर बाइक से गोला दवा लेने जा रहा था। सूचना पर पहुंची हैदराबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी लालाराम ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र मुनेंद्र मौर्य अपनी पत्नी 29 वर्षीय रामदुलारी की दवा लेने तीन वर्षीय पुत्री मानवी को साथ लेकर बाइक से गोला जा रहा था। खुटार रोड पर माहेश्वरी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार खाली ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में मुनेंद्र और उसकी पत्नी रामदुलारी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुत्री मानवी छिटक कर दूर जा गिरी। हाईवे पर हुए भीषण हादसे से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रक को पलटने का प्रयास किया। मौका पाते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। परिजन बताते हैं कि मुनेंद्र मौर्य हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंचे हैदराबाद एसआई राकेश कुमार सिंह ने शव कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
बेटी और बहू का शव देख गश खाकर गिरे माता-पिता - एक साथ बहू-बेटे की दर्दनाक मौत पर रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे पिता लालाराम और उनकी पत्नी ने जैसे ही खून से लथपथ शव देखे, दोनों गश खाकर गिर पड़े। परिजन ने बताया कि मुनेंद्र अपने माता-पिता के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा था।
अभी छह महीने पहले मुनेंद्र के मंझले भाई राम मिलन की बीमारी के चलते मौत हो जा चुकी है। मजदूरी पेशा दंपती की मौत के बाद उसके तीन अबोध बच्चों की परवरिश का भी संकट खड़ा हो गया है। भीषण घटना से परिवार में कोहराम मचा है।