{"_id":"576151b74f1c1b4b5c11b69c","slug":"bike-riders-in-road-accident-killed-another-critically","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो ममरी/गोला गोकर्णनाथ।
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला खुटार रोड पर हुआ हादसा, नहीं पहने थे हेल्मेट
मंगलवार की रात गोला खुटार रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार गोला के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी युवक बबलू (20) की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा मोहल्ले का ही युवक प्रमोद कुमार मिश्र(22) गंभीर घायल हो गया है। घ्ाायल का इलाज लखनऊ में चल रहा है। दोनो बाइक सवार हेल्मेट नहीं पहने थे।
मौके पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने घायल को सीएचसी गोला भेजकर मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर सीएचसी के डॉक्टरों ने प्रमोद की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहां से हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि रात में बाइक की टक्कर किस वाहन से हुई है, पता नहीं चला है। बताया कि मृतक के परिवार वालों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पिता का हाथ बंटाता था बबलू
मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी रामबहादुर विश्वकर्मा का तीसरे नंबर का बेटा मृतक बबलू अपने पिता का हाथ बंटाता था। रामबहादुर कारपेंटरी का काम करके मेहनत मजदूरी से परिवार का पेट पालते थे। उनका बेटा बबलू उनके साथ काम में हाथ बंटाता था। परिवार वालों ने बताया कि नगर में निकली हनुमान जी की शोभायात्रा में भाग लेकर यात्रा समापन के बाद वह रात को किसी की बाइक लेकर अपने दोस्त के साथ टहलने गया था। रात में घर न आने पर पिता और मां माया देवी सहित परिवार के लोगों ने उसे ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह मृतक बबलू के घायल मित्र प्रमोद के परिवार वालों ने घर पर सूचना दी। तब परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले दौड़कर सीएचसी पहुंचे जहां उसे अज्ञात जानकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा जा चुका था।
विज्ञापन
दूसरे की भी हालत गंभीर
मृतक बबलू का दोस्त प्रमोद कुमार मिश्र जिंदगी और मौत से लखनऊ के अस्पताल में जूझ रहा है। प्रमोद की मां ने बताया कि उनके पति राजेश कुमार की मौत काफी पहले हो चुकी है। प्रमोद ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करके परिवार का भरण पोषण करता है। बबलू और प्रमोद दोनों दोस्त थे। वह देर शाम को टहलने जा रहा है कहकर घर से निकला था।