फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider going to Magalganj dies in accident

Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Tue, 17 Oct 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bike rider going to Magalganj dies in accident
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। हरदोई बाइपास पुल पर दिल्ली के मंगोलपुरी एन ब्लॉक निवासी ललित मिश्रा (35) की बाइक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ललित की मौके पर मौत हो गई। ट्रक के चालक और परिचालक भी जख्मी हो गए। दोनाें को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ललित दिल्ली से बाइक के जरिये अपने घर लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज कस्बे में जाने के लिए निकले थे। सोमवार रात आरसी मिशन क्षेत्र के हरदोई बाइपास के पास ओवरब्रिज पर ढलान पर उतरते समय ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में पीछे वाले ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें बैठे चालक सूरमा और परिचालक रघु निवासी रामनगर जम्मू जख्मी हो गए। दोनों लोग ट्रक से सेब लेकर कोलकाता जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed