फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider dies in tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Wed, 05 Apr 2017 11:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सलीमाबाद पतिया रोड पर पतिया निवासी एक बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। 

गांव पतिया निवासी 45 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा मंगलवार को किसी काम से बजाज चीनी मिल पलिया गए थे। काम अधिक होने के कारण उसे देर हो गई और वह शाम को बाइक से अपने घर के लिए रवाना हुए। सलीमाबाद पतिया मार्ग पर घाघी पुलिया के पास सामने से एक ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके की नजाकत को देखते हुए चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल डीसी मिश्रा और दरोगा जेपी यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रमेश की मौत से उसकी बेटी रिंकी, पारुल, शालू, सारस्वत समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed