फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
परेली में रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। गोला मोहम्मदी रोड पर बृहस्पतिवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोला भेजा।
विज्ञापन

गोला मोहम्मदी रोड पर बृहस्पतिवार की शाम ज्ञान ज्योति स्कूल के पास तहसील गोला से घर लौट रहे गांव परेली निवासी 50 वर्षीय संदीप वर्मा की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग घायल को सीएचसी गोला ले गए। यहां से परिजन संदीप वर्मा को घर ले गए, जहां रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संदीप वर्मा गोला तहसील में एक वकील के पास मुंशी का काम करते थे। परिजन की सूचना पर पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी रोड पर दूसरी दुर्घटना कस्बे के सत्यवती पटेल महाविद्यालय के पास हुई। जहां गोला से वापस घर जा रहे हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी 50 वर्षीय फारुख खान की बाइक वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे फारुख खान और पीछे बैठा गांव मूडा निवासी 22 वर्षीय सूरज गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने फारूक खान को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed