फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider dies due to car collision, one injured

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक जख्मी

Fri, 07 Aug 2020 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision, one injured
संपूर्णानगर रोड के पंजाब घाट में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : LAKHIMPUR
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। पलिया-संपूर्णानगर रोड पर पंजाब घाट में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महंगापुर निवासी मुन्नीलाल का 26 वर्षीय पुत्र बसंत लाल उर्फ भूरा अपने साथी 25 वर्षीय गोपी सिंह के साथ बाइक से अपनी बहन के घर टिब्बा पंजाब फार्म भैसोरी मार्ग होते हुए पंजाब घाट में संपूर्णानगर रोड पर जा रहा था। तभी संपूर्णानगर से तेज रफ्तार आ रही एक कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार बसंतलाल उर्फ भूरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परसपुर चौकी इंचार्ज रामबरन गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायल को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उधर मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए, जिनका रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना के बाद रोड पर काफी जाम लगा रहा। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

सड़क किनारे झाड़ियां बनीं दुर्घटना का कारण
भैसोरी मार्ग से पंजाब घाट की संपूर्णानगर रोड पर मिलने वाली रोड किनारे काफी झाड़ियां खड़ी हुईं हैं। लोगों का कहना है कि इन झाड़ियों की वजह से ही यह हादसा हुआ। क्योंकि झाड़ियों के कारण ही संपूर्णानगर की ओर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल
मोहम्मदी। गुलौली-पसगवां मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
शुक्रवार सुबह गांव झारा खेमपुर निवासी श्याम सुंदर बाइक से मां सावित्री की आंख दिखाने मोहम्मदी आ रहे थे। यूडीसीए स्कूल के पास सामने से ट्रिपल राइडिंग कर आ रहे बाइक सवारों से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक सवार गांव बरखरिया जाट निवासी मोहित तिवारी, ज्ञानेंद्र तिवारी, विनीत और दूसरी बाइक सवार श्याम सुंदर और उनकी मां घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां श्याम सुंदर और उनकी मां सावित्री की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं तीन लोगों का इलाज सीएचसी पर चल रहा। संवाद
सड़क हादसों में सात घायल, दो रेफर
गोला गोकर्णनाथ। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में हुए अलग अलग हादसों में सात लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी रिषभ वर्मा (18), कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनहां निवासी कमलेश का 11 वर्षीय पुत्र प्रांशू, हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रानीगंज निवासी जगन्नाथ की 11 वर्षीय पुत्री शालू, मूड़ा अस्सी निवासी इस्माइल का 18 वर्षीय पुत्र उस्मान अली, रोशननगर निवासी मोहनलाल का 18 वर्षीय पुत्र आनंद, अहमदनगर निवासी 35 वर्षीय ब्रजेश कुमार और मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी प्रवीण कुमार (20) सड़क हादसों में घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद ऋषभ वर्मा और प्रवीण कुमार को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed