फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   bike rider dies due to car collision

Lakhimpur Kheri News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 24 Nov 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies due to car collision
मृतक हरदीप
पुलिस ने कार कब्जे में ली, मृतक की मां की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा
विज्ञापन

संपूर्णानगर-पलिया। पलिया-संपूर्णानगर रोड पर पंजाब घाट के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बमनगर निवासी मंजीत सिंह का पुत्र हरदीप सिंह (29) मंगलवार की रात पलिया से काम निपटाकर बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान पंजाब घाट के पास संपूर्णानगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह काफी दूर छिटककर जा गिरा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद रोड पर काफी भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया है। थाना प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि युवक की मां जसविंदर कौर की तहरीर पर संपूर्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed