फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike goes out of control on railway bridge, youth falls into canal and goes missing

Lakhimpur Kheri News: रेलवे पुल पर बाइक हुई अनियंत्रित, नहर में गिरकर युवक लापता

Tue, 15 Sep 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike goes out of control on railway bridge, youth falls into canal and goes missing
पढ़ुआ के मंझरा पूरब रेलवे पुल के पास मौजूद पुलिस और भीड़। स्रोत : पुलिस
निघासन (खीरी)। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव मंझरा पूरब में मंगलवार को मैलानी-नानपारा रेल लाइन पर शारदा नहर के रेलवे पुल से गुजरते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक समेत युवक नहर में गिर गया और गहरे पानी में लापता हो गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के राजूनगर खैरटिया गांव निवासी रामकिशुन का 19 वर्षीय पुत्र सूरज राजभर मंगलवार को बाइक से घर से निकला था। बताया गया कि मंझरा पूरब के पास शारदा नहर के रेलवे पुल से गुजरते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे सूरज बाइक समेत नहर में जा गिरा।
विज्ञापन

हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 और पढ़ुआ पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की निगरानी में गोताखोरों ने नहर में युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद नहर से बाइक बरामद कर ली गई, लेकिन सूरज का पता नहीं चल सका। देर शाम तक युवक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मामला संज्ञान में आया है। युवक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरने की बात सामने आ रही है।
-शिवम कुमार, सीओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed