{"_id":"6743a22c499e502e7907a0b4","slug":"bike-collides-with-speeding-car-two-youth-lost-their-lives-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-133869-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार कार से टकराई बाइक, दो युवकों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार कार से टकराई बाइक, दो युवकों की जान गई
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर कचनारा के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। चालक कार छोड़कर फरार हो गया है। घटना के बाद सड़क पर भीड़भाड़ लगी रही।
रविवार की देर शाम लखीमपुर की कांशीराम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र सोबरन लाल व 32 वर्षीय दिलशाद पुत्र नसरूद्दीन पलिया बाइक से आए थे। बताया जाता है कि दोनों फेरी लगाने का काम करते थे और पलिया समेत अन्य जगहों पर फेरी करने के बाद वापस अपने गंतव्य को जाते थे।
रविवार की देर शाम भीरा बाजार करने के बाद बाइक से दोनों लोग घर जा रहे थे। कचनारा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ यादवेंद्र यादव पलिया भीरा पुलिस के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।