{"_id":"67a3a5bc4cb0a1e6810b0125","slug":"bike-collides-with-car-son-dies-and-father-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-138673-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कार से टकराई बाइक, पुत्र की मौत-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कार से टकराई बाइक, पुत्र की मौत-पिता घायल
विज्ञापन
निघासन। बेटे के साथ दवा लेने बरेली जा रहे एक व्यक्ति की बाइक कार की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जाती है।
मझगईं थाना क्षेत्र के गांव लोधपुरवा निवासी नूर मोहम्मद अपने 23 वर्षीय बेटे अनस के साथ बुधवार को बाइक से दवा लेने बरेली जा रहे थे। पीलीभीत के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पीलीभीत में भर्ती कराया।
वहां हालत गंभीर होने के चलते दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में अनस की मौत हो गई, जबकि नूर मोहम्मद का इलाज बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में चल रहा है। बेटे के मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।