{"_id":"68642a7ce70a8ff0620a4439","slug":"bike-collides-with-bull-sub-inspector-dies-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149491-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सांड़ से बाइक टकराई, उप निरीक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सांड़ से बाइक टकराई, उप निरीक्षक की मौत
Wed, 02 Jul 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
उप निरीक्षक, रमेशचंद्र शुक्ला। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहम्मदी। शाहजहांपुर-मोहम्मदी हाईवे पर हीरो एजेंसी के पास सांड़ से बाइक टकराने पर घायल हुए उप निरीक्षक रमेशचंद्र शुक्ला की मौत हो गई। वह बाराबंकी के थाना कोठी के गांव इब्राहीमाबाद के निवासी थे। अभी मोहम्मदी में तैनात थे। वह सोमवार की रात करीब 9:00 बजे बाइक से ड्यूटी करने जा रहे थे। रास्ते में हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनको लखनऊ में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। संवाद