फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bijua CHC Mattresses and sheets found

बिजुआ सीएचसी को गद्दे और चादरें मिलीं

Wed, 07 Jan 2015 12:26 AM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Wed, 07 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bijua CHC Mattresses and sheets found
सीएचसी में बेड-गद्दों की कमी की हकीकत 24 दिसंबर को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद आखिरकार सेहत महकमे को फिक्र आ ही गई। अस्पताल में बेड और चादरों की कमी को देखते हुए विभाग ने बिजुआ को जरूरत का सामान (बेड और चादरें) मुहैया कराई हैं। मंगलवार को नसबंदी कैंप में आपरेशन के बाद अधिकांश महिलाओं को बेड मिले।
विज्ञापन

बिजुआ सीएचसी में 30 बेड की सुविधा है। यहां पर अरसे से फटे गद्दों पर बगैर चादरों के मरीजों को लिटाया  जाता था। 23 दिसंबर को लगे नसबंदी शिविर में महज 30 आपरेशन होने के बाद भी ज्यादातर महिलाओं को फर्श पर टेंट के गद्दों पर लिटाया गया था। अधूरे संसाधनों से संबंधित खबर अमर उजाला में 24 दिसंबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेकर महकमे ने सीएचसी में गद्दों और चादरों की कमी को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

शिविर में 42 आपरेशन
बिजुआ। सीएचसी में आयोजित नसबंदी शिविर में 45 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन किए गए थे। शिविर में 42 आपरेशन किए गए। दोपहर दो बजे टीम पहुंचने के बाद करीब पांच बजे तक आपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed