फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bijnor and Prayagraj won the semi-finals

बिजनौर और प्रयागराज ने जीता सेमीफाइनल

Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bijnor and Prayagraj won the semi-finals
कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेलते खिलाड़ी।
59वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल आज
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चार टीमों के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ा एवं रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बिजनौर एवं प्रयागराज ने सेमी फाइनल जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों टीमों के बीच प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल आज खेला जाएगा।
मंगलवार को 59वें कृषक समाज प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट में पहला सेमी फाइनल केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ और आंकाक्षा हॉकी स्पोर्टिंग क्लब बिजनौर के बीच खेला गया। दोनों की टीमों के खिलाड़ियों ने मैच जीतने के लिए जी जान लगा दी। पांचवें मिनट में पहला गोल लखनऊ के शाहरुख ने फील्ड गोलकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद बिजनौर के खिलाड़ी प्रशांत ने फील्ड गोलकर बराबरी पर ला दिया। तीसवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर में बिजनौर के सुहेल ने गोल में तब्दील कर टीम को 2-1 से जीत दिलाकर फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली। दूसरा सेमी फाइनल नेशनल स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज और स्टार इलेवन हाकी क्लब बाराबंकी के मध्य हुआ। मैच के पहले मिनट में प्रयागराज के खिलाड़ी शुएब खान ने फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। छठे मिनट में इसी टीम के खिलाड़ी मोहम्मद तालिब ने फील्ड गोलकर 2-0 से आगे कर दिया। 29वें मिनट में बाराबंकी के संदीप ने फील्ड गोल किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रयागराज के खिलाड़ी रजी आब्दी ने मैच के 29वें मिनट में तीसरा और 58वें मिनट में चौथा गोलकर टीम को 4-1 से जीत दिलाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। बुधवार को बिजनौर और प्रयागराज टीम के बीच फाइनल खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि सर्वेंद्र विक्रम सिंह और डॉ. रामस्वरूप वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। मो फ़ैयान, शिवशंकर, मोहम्मद सलीम, दुर्गा प्रसाद अंपायर रहे। इस मौके पर डॉ. लखपतराम वर्मा, श्याममूर्ति शुक्ल, डॉ. अनिल कुमार, एपी सरोज, सुरविंद कुमार, विनोद कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed