फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhudwara beat Matin Club Winner

भुड़वारा को हराकर मतीन क्लब विजेता

Sat, 10 Jan 2015 08:00 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sat, 10 Jan 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Bhudwara beat Matin Club Winner
स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रहे स्वर्गीय राम रजा देवी फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मतीन क्लब भुड़वारा की टीम ने जीत लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

फाइनल यूथ क्लब घोसियाना गोला और मतीन क्लब भुड़वारा के बीच खेला गया। निर्धारित समय में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इस पर ट्राई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, जिसमें मतीन क्लब भुड़वारा ने 4-1 से जीत दर्ज की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गुब्बारे उड़ाए।  समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता को 2100 रुपये और उप विजेता टीम को 1100 रुपये और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। आयोजन समिति के सदस्य सदस्य प्रियम शुक्ला ने अपने बाबा की स्मृति में घोसियाना टीम के सर्वोत्तम खिलाड़ी वारिस अली को मोमेंटो, कपिल कुमार निषाद ने स्वर्गीय शारदा प्रसाद और सुरेश कुमार निषाद की स्मृति में गोलकीपर कमाल को स्मृति चिह्न दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मधुसूदन गिरि, आदित्य कुमार पांडे, शकील अहमद, रोमी कक्कड़, विधु शेखर अवस्थी, रिंकू  ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समापन पर दियाए हैरतअंगेज करतब
गोला गोकर्णनाथ।
टूर्नामेंट के फाइनल पर हुए समापन समारोह में पंजाब प्रांत के जालंधर निवासी मोहम्मद अली ने साहसिक करतब दिखाए। उन्होंने शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ाया तो सीने पर घन चलवाकर पत्थर तोड़ा। दो बुलेट मोबाइक को मुंह और बाजू से रस्सी बांधकर रोककर दर्शकों को हैरत में डाल दिया। बसपा विधायक रोमी साहनी ने उनके प्रदर्शन की काफी प्रशंसा कर स्मृति चिह्न दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी का बैग चोरी
गोला गोकर्णनाथ।
फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेलने आए पंजाबी कॉलोनी निवासी चुनमुन साहनी ने अपना बैग स्टेडियम के एक कोने में रख दिया था। उनके बैग में मोबाइल, जैकेट और कपड़े रखे हुए थे। खेल समाप्ति के बाद जब वह अपना बैग लेने पहुंचे तो वह गायब था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed