फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhootnath fair today

भूतनाथ का मेला आज

Sun, 23 Aug 2015 06:06 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 23 Aug 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
Bhootnath fair today
छोटी काशी में सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को होने वाले ऐतिहासिक भूतनाथ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है। इस पर रविवार से ही अमल शुरू कर दिया गया है। शिव भक्तों का भूतनाथ मेले में आने का क्रम रविवार से ही शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एसडीएम विनोद कुमार गुप्त ने बताया कि भारी वाहनों पर रविवार से ही नगर में आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन वाहनों को बाईपास से ही निकाला जा रहा है। इसके लिए पहले से ही लखीमपुर मार्ग, मोहम्मदी मार्ग,  खुटार मार्ग और अलीगंज मार्ग पर बैरियर बने हैं। बताया कि उप्र परिवहन निगम की बसों को बाईपास से लाकर विकास चौराहा होकर बस डिपो जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाल एके उपाध्याय ने बताया कि मेले में छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक सीओ प्राचीन गोकर्णनाथ मंदिर एवं एक सीओ भूतनाथ मंदिर पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त सात इंस्पेक्टर, 35 उपनिरीक्षक, 100 सिपाही, एक महिला दरोगा, 13 महिला आरक्षी एवं डेढ़ सेक्सन पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी भी रखेंगे नजर
प्राचीन शिव मंदिर पर तो पहले से ही कैमरे लगे हैं। भूतनाथ मंदिर पर भी तीन कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे भी जीपीएस सिस्टम से जोड़े जा रहे हैं जो हर क्षण डीएम-एसपी की नजर में रहेंगे।
अलीगंज मार्ग पर नहीं जाएंगे वाहन
कोतवाल एके उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही सदर चौराहे से अलीगंज मार्ग और स्टेशन मार्ग पर किसी भी वाहन रिक्शा, साइकिल तक निकलने पर प्रतिबंध लग जाएगा क्योंकि इस मार्ग पर ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की लाइन बनवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य सभी मार्गों पर मोबाइल पुलिस निरीक्षण पर रहेगी।
लगवाई जाएगी श्रद्धालुओं की लाइन
मेला में प्राचीन गोकर्णनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की पंक्ति बनवाकर ही शिवदर्शन कराए जाएंगे। भीड़ देखकर ही शिव मंदिर के द्वार रात में ही खोल दिये जाएंगे, जिससे भीड़ एकत्र न हो सके। मंदिर आने एवं वापस जाने का अलग-अलग मार्ग रखा गया है।
भूतनाथ कुएं पर लग रहा है जाल
कोतवाल एके उपाध्याय ने बताया कि ऐतिहासिक भूतनाथ स्थल पर कुएं पर लोहे का जाल डलवाने की व्यवस्था की गई है जिससे श्रद्धालु सुरक्षित रहें। बताया कि गोकर्णतीर्थ में पानी कम होने से गोताखोर की व्यवस्था नहीं की गई है। गोकर्णतीर्थ में भूतनाथ मेले के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ डुबकी लगाते हैं जिनमें पुरुष, स्त्री, वृद्ध, और बच्चे भी शामिल होते हैं।
रहेगी तैयार एंबुलेंस
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले में एक एंबुलेंस तैयार खड़ी रहेगी जो जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर भेजी जाएगी। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और सुरक्षाकर्मी रविवार शाम से ही अपनी आमद करा लेंगे। कावंड़ियों को समझाने के लिए एक दर्जन सिपाही कांवड़ियों की वेशभूषा में भी तैनात रहेंगे।

नगर पालिका ने की प्रकाश व्यवस्था
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि रविवार से ही सिनेमा चौराहे से भूतनाथ मंदिर परिसर तक विशेष सफाई कराकर जनरेटर से प्रकाश व्यवस्था की गई है। भूूतनाथ मंदिर के पास पालिका परिषद का सहायता शिविर और प्याऊ लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed