फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhansadiya Crossing: Pothole at the turn, problem of jam

भंसड़िया क्रॉसिंग : मोड़ पर गड्ढा, जाम की समस्या

Sat, 09 Dec 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bhansadiya Crossing: Pothole at the turn, problem of jam
भनसड़िया क्रासिग पर जाम में फसे वाहन    स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी। सैधरी बाईपास से गोला राेड के बीच पड़ने वाली भंसड़िया क्रॉसिंग पर अब जाम की समस्या आम हो गई है। क्रॉसिंग के पास सड़क की हालत खराब है। मोड़ पर बना गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है। दिक्कतों से दो-चार हो रहे वाहन चालकों की समस्या से जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन

राजापुर क्रॉसिंग बंद होने के बाद बहराइच की ओर से आने वाले वाहनों को ढखेरवा-शारदानगर होकर महेवागंज-सैधरी बाईपास से डायवर्ट किया गया है। वाहन बाईपास से गोला रोड पहुंचते हैं। वाहनों की आवाजाही बढ़ी तो सैधरी बाईपास और गोला रोड के बीच पड़ने वाली भंसड़िया क्रॉसिंग पर जाम लगने लगा। जाम की स्थिति दिन में कई बार बनती है। सबसे अधिक समस्या ट्रेन गुजरने के बाद होती है।
विज्ञापन

यातायात एसआई मनीष पाठक ने बताया कि भंसड़िया क्रॉसिंग के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं है। पंडित दीनदयाल कॉलेज के पास तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है। वाहन में खराबी आ जाने से दो दिन भंसड़िया क्रॉसिंग के पास जाम की समस्या हुई थी। अब यातायात सामान्य है।

भनसड़िया क्रासिग पर जाम में फसे वाहन    स्रोत:संवाद

भनसड़िया क्रासिग पर जाम में फसे वाहन    स्रोत:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed