{"_id":"6a0a0e027e9e2b9dfd099b07","slug":"bhanpur-warriors-and-rada-titans-won-the-matches-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175370-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भानपुर वारियर्स और रड़ा टाइटंस ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भानपुर वारियर्स और रड़ा टाइटंस ने जीते मुकाबले
Mon, 18 May 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 18 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजुआ। श्रीलक्ष्मी नारायण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-दो में शनिवार रात खेले गए दोनों मुकाबलों में भानपुर वारियर्स और रड़ा टाइटंस ने जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मुकाबले रोमांचक रहे।
पहला मैच कमल खाद भंडार और भानपुर वारियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कमल खाद भंडार की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर 70 रन ही बना सकी। जवाब में भानपुर वारियर्स ने 6.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और आठ विकेट से मैच जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए फैजल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें आशीष अवस्थी और ग्राम प्रधान विनीत राज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दूसरा मुकाबला द ट्रैप इलेवन और रड़ा टाइटंस के बीच हुआ। रड़ा टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। द ट्रैप इलेवन ने 12 ओवर में नौ विकेट पर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रड़ा टाइटंस टीम ने 8.1 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से विशाल ने नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मुख्य व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह, भाजपा नेता दिनेश गुप्ता, अखिलेश चौरसिया, मुकेश राज, अनूप गिरि मौजूद रहे।