{"_id":"67fc001cc51f9d73160d8a91","slug":"bhandara-continued-till-late-night-devotees-danced-in-bhajan-and-kirtan-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-143483-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: देर रात तक चला भंडारा, भजन-कीर्तन में झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: देर रात तक चला भंडारा, भजन-कीर्तन में झूमे भक्त
विज्ञापन
संपूर्णानगर में भजन कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : धम्म यात्रा में शामिल अनुयायी।
संपूर्णानगर। श्री बालाजी जन्मोत्सव को लेकर श्री दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार शाम को शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला। यहां भजन-कीर्तन भी होता रहा। इस दौरान 251 कन्याओं को भोजन कराने के बाद भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
श्री दुर्गा मंदिर परिसर में श्री बालाजी सुंदर मंडल के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन शोभायात्रा निकाली गई। दूसरे दिन शुक्रवार को श्री बालाजी का श्याम दरबार सजा और गायक कुमार शानू ने भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार को सुबह हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के बाद 251 कन्याओं को भोजन कराया गया और देर शाम शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा।
कार्यक्रम में श्री दुर्गा सेवा समिति, श्री छठ पूजा सेवा समिति, श्री भुइयां माता, श्री काली माता ट्रस्ट, श्री बालाजी सेवा समिति, युवा जनहित सेवा समिति का सक्रिय सहयोग रहा।