{"_id":"c59b26e8702e8c0bab399a7498f0e9f9","slug":"bhakti-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति से सराबोर हुआ जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति से सराबोर हुआ जिला
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 18 Oct 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। संकटा देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, वंकटा देवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर समेत शहर के सभी देवी मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उन्होंने कतारबद्ध होकर देवी मां के दर्शन किए। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में हवन पूजन किया। उधर इमली चौराहा पर शनिवार की रात में मां का दरबार सजाया गया, जिसमें तमाम श्रद्धालु उमड़े और देवी गीत और भजन का आनंद लिया।
संकटा देवी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर तक लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। दोपहर में कुछ समय तक तो भीड़ कम रही, इसके बाद शाम चार बजे से फिर लंबी लाइन लग गई। उधर शीतला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्राचीन देवी प्रतिमा के दर्शन करने के साथ ही मंदिर प्रांगण में स्थापित देवी के नौ रूपों और दशविद्या के भी दर्शन किए।
महिलाओं समेत तमाम श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर अपने घरों पर स्थापित कलश और देवी प्रतिमा के सामने अखंड ज्योति जलाकर मां स्कंदमाता की पूजा की। शहर के दूसरे देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर घंटा, घड़ियाल और मां के जयकारों से गूंजते रहे। संकटा देवी मंदिर में रात में देवी जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जयदेव संगीत विद्यालय में सज गया पंडाल
शहर के जयदेव संगीत विद्यालय में दुर्गा पूजा के लिए सार्वजनिक पंडाल सज गया है। यहां शनिवार को मां की प्रतिमा स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम कोलकाता के पं. बुद्धदेव भट्टाचार्य कराएंगे। यहां षष्टी, सप्तमी, अष्टमी और नवमी को विशेष अनुष्ठान के साथ पूजा होगी। कार्यक्रम का आयोजन विमल श्रीवास्तव, देवाशीष मुखर्जी, संजीव जौहरी और उनके साथियों की ओर से कराया जा रहा है।