फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Benefits of government schemes should reach every beneficiary: Minister S

हर लाभार्थी तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ : मिनिस्ती एस

Fri, 29 Nov 2024 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Benefits of government schemes should reach every beneficiary: Minister S
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करतीं नोडल अफसर ​मिनिस्ती एस। स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस. ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था, विकास और निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक लाभार्थी तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि जिले में 345 अमृत सरोवर बन चुके हैं और 68 निर्माणाधीन हैं। प्रत्येक ब्लॉक की दो-दो पंचायत में एस्ट्रोनॉमी लैब हैं। नोडल अधिकारी ने सीएमओ से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि 16 सीएचसी, 65 पीएचसी हैं। अब तक 4,04,125 परिवार, 10,50,031 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने प्रस्तावित कार्ययोजना बताई।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने निर्देश दिए कि बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाए। खराब ट्रांसफार्मर निर्धारित समयावधि में बदले जाएं। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए ओ-लेवल, सीसीसी कंप्यूटर कोर्स के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। कोई भी सीट खाली न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव ने किसानों को खाद, बैंक ऋण, मूल्य समर्थन योजना के तहत धान-गेहूं खरीद आदि सेवाएं देने की बात कही। जिले में जल्द ही आठ जन औषधि केंद्र संचालित होंगे। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, थानों की स्थिति और पुलिस व्यवस्थापन की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शारदानगर, पढ़ुआ, उचौलिया, मझगईं और खमरिया पांच नए थाने बनाए गए हैं। अभिनव प्रयास के तौर पर सैनिक सेल, ऑपरेशन दृष्टि से अपराध और यातायात प्रबंधन किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed