फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bela Parsua route proposal stuck, new routes being searched

Lakhimpur Kheri News: बेला परसुआ रूट का प्रस्ताव फंसा, तलाशे जा रहे नए रूट

Wed, 04 Oct 2023 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bela Parsua route proposal stuck, new routes being searched
लखीमपुर खीरी। पांच माह पूर्व भेजा गया लखीमपुर से बेला परसुआ रूट पर बसों के संचालन का प्रस्ताव फिलहाल फंस गया है। उधर, अधिकारियों के निर्देश पर एआरएम और केंद्र प्रभारी ने नए रूटों का सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कई प्रमुख रूट पर लखीमपुर डिपो की बसों का संचालन नहीं होता। इसमें कुछ रूट नेपाल बॉर्डर से जुड़े हैं। कई ग्रामीण इलाकों में भी परिवहन की व्यवस्था ठीक नहीं है। यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सवारियों की समस्या समाधान करते हुए विभाग इन रूट पर बसों का संचालन करने जा रहा है। इसी क्रम में एआरएम मुकेश मेहरोत्रा और केंद्र प्रभारी नफासत अली ने ग्रामीण रूट का सर्वे शुरू कर दिया है। वहीं कुछ समय पहले भारत-नेपाल बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट के तहत लखीमपुर से बेला परसुआ रूट का सर्वे कर प्रस्ताव भेजा गया। यह प्रस्ताव अभी पास नहीं हुआ है।
विज्ञापन



अलीगंज, गुलौला और फूलबेहड़ रूट का जुटाया जा रहा विवरण
एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि मंगलवार कोे फरधान से भदूरा होकर नीमगांव-गुलौला रूट का सर्वे किया गया। इस रूट पर कितने गांव और आबादी है, रूट की कितनी दूरी है, इसका विवरण जुटाया गया। लखीमपुर से अलीगंज और लखीमपुर से फूलबेहड़ रूट का सर्वे भी किया जा चुका है। कुछ अन्य रूट का सर्वे कर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा। किस रूट पर कौन सी बस संचालित की जाए, इस संबंध में भी जानकारी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed