{"_id":"6a19d4dfa08b3a97bd0d34eb","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-at-11-centres-4445-candidates-will-appear-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-176269-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 11 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 4445 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 11 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 4445 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Fri, 29 May 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 29 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में 31 मई को 11 केंद्रों पर दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में 4445 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में होगी और अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
एएसपी पवन गौतम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
वाईडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों में अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या, धर्मसभा, गांधी विद्यालय, जीजीआईसी, जीआईसी, गुरुनानक, इस्लामिया, पीके इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश और युवराज दत्त महाविद्यालय शामिल हैं।-जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
-- -- -- -- -- -- --