फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... Become the sun, what will happen if you become a firefly for a few nights?

Lakhimpur Kheri News: ... सूरज बनिए, कुछ रातों का जुगनू बनने से क्या होगा

Sun, 28 Apr 2024 04:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
... Become the sun, what will happen if you become a firefly for a few nights?
चैती मेले के कुल हिंदू मुशायरा में कलाम पेश करते शायर। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के प्राचीन चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर शुक्रवार रात कुल हिंद मुशायरे का आयोजन किया गया। जीवनलाल कमला देवी कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री के संयोजन में हुए मुशायरे में देश के नामचीन शायरों ने अपने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

बलिया की प्रतिमा यादव ने पढ़ा-
पलकों पे कोई ख्वाब सजाकर तो देखिए।
दिल में किसी का प्यार बसाकर तो देखिए।।
कानपुर की शायरा शबीना अदीब ने कहा-
अंधेरे की हर साजिश यहां नाकाम हो जाए।
उजाले हर तरफ हों रोशनी का नाम हो जाए।
अलीश मेराज सीतापुरी ने अपनी बात कुछ इस तरह कही-
जन्नत क्या मांगे अलीशा खुदा से।
वो बाप है जो दुनिया को जन्नत बना देता है।
नैनीताल के मोहन मुंतिजर ने पढ़ा-
सूरज बनिए, कुछ रातों का जुगनू बनने से क्या होगा।
भंवरा बनिए, फूलों की खुशबू बनने से क्या होगा।।
मुशायरे का संचालन कर रहे नदीम फर्रूख ने पढ़ा-
मुझको इंसान ही रहने दे फरिश्ता न बना।
इतनी तारीफ भी मत कर कि मैं पत्थर हो जाऊं।
देर रात तक चले मुशायरे में दमदार बनारसी, हाशिम फिरोजाबादी, नौशाद अनगढ आदि ने भी अपना कलाम पेश किया। मुशायरे का आगाज मुख्य अतिथि गोला पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक बीए खान, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद सिद्दीक, डाॅ. यूनुस अली, पूर्व प्रधान युनुस खां, सरताज अली मंसूरी, और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने शमा रोशन कर किया। अध्यक्षता मधुकर सैदाई ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed