फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beautification work of Lakhimpur railway station in the final stage

Lakhimpur Kheri News: अंतिम चरण में लखीमपुर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य

Mon, 30 Jun 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Beautification work of Lakhimpur railway station in the final stage
लखीमपुर रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा ग्रेनाइट। संवाद
लखीमपुर खीरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लखीमपुर रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से चल रहा है और अब यह अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य के तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें प्रवेश द्वार आधुनिक प्रतीक्षालय, शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप, कोच इंडिकेशन सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले, और स्थानीय कला-संस्कृति को दर्शाने वाला डिजाइन शामिल हैं।

दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर ग्रेनाइट का काम चल रहा है, रेलवे अधिकारियों के अनुसार, काम पूरा होते ही स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा। लखीमपुर और मैलानी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम साथ ही शुरू हुआ था। मैलानी स्टेशन का उद्घाटन हो चुका है। 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 अमृत भारत स्टेशनों के साथ मैलानी जंक्शन का भी उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


लखीमपुर स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 4000 यात्रियों का आवागमन होता है, और मैलानी स्टेशन पर औसतन 1600 यात्री आते-जाते हैं। दोनों स्टेशनों का आधुनिकीकरण क्षेत्र की कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लखीमपुर स्टेशन का शेष कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद यह स्टेशन भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ यात्रियों का स्वागत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------------------
दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर ग्रेनाइट लगाया जा रहा है। बाकी सारा कार्य हो चुका है। जुलाई के अंत तक बचा कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। अन्य जगहों के स्टेशन जब तैयार हो जाएंगे, तो सभी स्टेशनों के साथ लखीमपुर रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया जाएगा।
- तेज सिंह राना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे कार्य (आईओडब्ल्यू)

लखीमपुर रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा ग्रेनाइट। संवाद

लखीमपुर रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा ग्रेनाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed