{"_id":"646520144fe894a2d60a1374","slug":"beaten-the-driver-operator-also-broke-the-glasses-of-the-bus-lakhimpur-news-c-4-1-157138-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चालक-परिचालक को पीटा, बस के शीशे भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चालक-परिचालक को पीटा, बस के शीशे भी तोड़े
विज्ञापन
बस के टूटे शीशे
उचौलिया। बुधवार सुबह बरेली-सीतापुर हाईवे पर दो निजी बस चालकों में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें एक चालक ने दूसरी बस को ओवरटेक कर बस पर हमला कर दिया। चालक-परिचालक समेत सवारियों से मारपीट कर शीशे भी तोड़ डाले। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है।
मेरठ के किठोर थाने के ललियाना निवासी मुस्तफा ने तहरीर में बताया कि वह और परिचालक दीपक कुमार निवासी नगला मदारीपुर बुलंदशहर के साथ सवारियों को लेकर पानीपत से सीतापुर जा रहा था। बुधवार की सुबह करीब 5.30 बजे बरेली-सीतापुर हाईवे पर किशनपुर जमुनी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही दो बसों ने उसकी बस को ओवरटेक किया और बसें आगे खड़ी कर दी। दोनों बसों से उतरे लोगों ने उसे और कंडक्टर दीपक को मारापीटा।
बस में सवार इश्तिकार, शहजाद, आरिफ व हनी सिंह आदि सवारियों को भी मारापीटा। शीशे भी तोड़ दिए। बस चालक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। एसओ कौशल किशोर का कहना है कि बसों पर चलने वाले स्टाफ में मारपीट हुई है। केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले भी हरदोई के जहानीखेड़ा के पास इन लोगों में विवाद हुआ था।