फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Be careful in the fog, Yamdoots are standing on the roadside

Lakhimpur Kheri News: कोहरे में सावधान, सड़कों के किनारे खड़े हैं यमदूत

Wed, 10 Dec 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Be careful in the fog, Yamdoots are standing on the roadside
रामापुर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली। संवाद
लखीमपुर खीरी। ठंड शुरू होने के बाद सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने लगा है। सड़कों पर दृश्यता कम होने से हादसों का खतरा बढ़ रहा है। कई जगह सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग होने से यमदूत बनकर भारी वाहन खड़े हुए हैं। इन्हें हटाने में जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं, जबकि ऐसे वाहनों की वजह से एक साल में जनपद के अलग-अलग हिस्सों में करीब 15 से 20 हादसे हुए हैं। कई हादसों में माैतें भी हुई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पड़ताल की गई तो शहर से गुजरे हाईवे पर कुछ जगह ऐसी तस्वीरें सामने आईं। कुछ स्थानों पर तो सड़क के किनारे वाहनों की मरम्मत तक होती मिली। शहर के बाहर पीलीभीत बस्ती मार्ग, लखनऊ हाईवे, गोला-शाहजहांपुर मार्गों पर सड़क किनारे ट्राॅलियां, कबाड़ वाहन खड़े मिले। मैगलगंज, गोला और मोहम्मदी के आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे खड़ी ट्रॉलियां, पुराने ट्रक रात में बिना किसी चेतावनी चिह्न के खड़ी थीं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों का कहना है कि ये वाहन न केवल हाईवे पर, बल्कि शहर के बाहरी इलाकों में भी बेतरतीब खड़े रहते हैं। प्रशासन को इनको हटाने के लिए अभियान चलाना चाहिए। सड़क किनारे खड़े वाहनों की समस्या गंभीर है। यह न केवल यातायात को प्रभावित कर रही है, बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के बीच गन्ना वाहनों से भी खतरा अधिक है। चीनी मिल के आसपास सड़क किनारे गन्ना भरे ट्रक व ट्रैक्टर खड़े रहते हैं। पलिया, गोला, खंभारखेड़ा, गुलरिया, खमरिया, अजवापुर आदि चीनी मिलों के आसपास भी सड़कों के किनारे यही स्थिति रहती है।
-----------------
ये हुए कुछ हादसे
-16 नवंबर 2025 : मैगलगंज ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक ट्रक आकर घुस गया था। पीछे के वाहन चालक की मौत हो गई थी।
-26 नवंबर 2025 : मझगईं क्षेत्र में पलिया–निघासन स्टेट हाईवे पर धनीराम पुरवा के समीप सड़क किनारे खड़ी दो गन्ना भरी ट्रॉलियों में पलिया की ओर जा रहा बाइक सवार युवक टकरा गया, जिससे उसकी जान चली गई।
-वर्ष 2024 : उचौलिया के जलालपुर में सड़क किनारे खड़ी गन्ने की ट्राॅली में पीछे से बाइक घुस गई थी। हादसे में एक युवक ने दम तोड़ दिया था।
----------
रात को पार्किंग लाइट चालू रखें



पीटीओ डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि अगर सड़क पर किसी का वाहन खराब हो जाता है, तो हमेशा उसको बाईं ओर ही पार्क करें। वाहनों के आगे पीछे लाल कपड़ा बांधें। अगर रात का समय है। इंडीकेटर व पार्किंग लाइट चालू रखें। वाहन में हमेशा आगे-पीछे रिफ्लेक्टर या चमकने वाली चीजें लगी होनी चाहिए।
-----
कार्रवाई के लिए इन दिनों अभियान चल रहा है। रोजाना आठ से 10 या इससे अधिक वाहनों के चालान किए जाते हैं। वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगवाए जा रहे हैं, ताकि हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

-शांति भूषण पांडेय, एआरटीओ

रामापुर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली। संवाद

रामापुर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली। संवाद

रामापुर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली। संवाद

रामापुर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली। संवाद

रामापुर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली। संवाद

रामापुर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्राॅली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed