फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bdra came down, got relief from the heat

बरसे बदरा, मिली गर्मी से राहत

Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 21 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Bdra came down, got relief from the heat
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
शहर में कई जगह हुआ जलभराव, खिले किसानों के चेहरे 
विज्ञापन

सोमवार की रात से शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी। हालांकि बारिश से शहर की सड़कें जलमगभन हो गई। जिससे शहर वासियों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। लेकिन इस बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। 
दिन में निकल रही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था। न तो  घर में ही गर्मी से राहत मिल रही थी और न ही घर से बाहर निकलने पर ही। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए शहरवासी परेशान हो उठे थे और जल्द से जल्द मूसलाधार बारिश की कामना करने लगे थे। वहीं आसमान में उमड़ते बादलों को देखकर जल्द ही बारिश होने के कयास भी लगाने लगे थे। आखिरकार सोमवार की रात बारिश को लेकर लोगों के लगाए जा रहे कयास सच साबित हुए और रात में शुरू हुई जोरदार बारिश ने लोगों को राहत देने का काम किया। बारिश के दौरान सर्द हुई हवाओं ने लोगों को ठंडक पहुंचाते हुए गर्मी से राहत दिलाई। इस दौरान लोगों को घरों में चल रहे पंखे और कूलर बंद करने पड़े। 
विज्ञापन

वहीं इस बारिश से शहर की गलियां और सड़कें जहां तालाब बन गए वहीं कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत और जिला उस्पताल परिसर सहित विलोबी मैदान सहित विकास भवन भी पानी से लबालब हो गए। वहीं इस बरसात से किसानों के चेहरों पर प्रसन्न्नता लाने का काम किया। किसानों ने भी मंगलवार की सुबह अपनी खेती किसानी के काम शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed