फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   barunsugar

छह किलो चरस व चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो को दबोचा

Sat, 05 Oct 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
barunsugar
धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी)। कैलाली जिले के अतरिया में अनुसंधान विभाग एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारते हुए छह किलो चरस के साथ एक युवक को पकड़ा है। वहीं दूसरी तरफ धनगढ़ी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़कर उसके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद की है।
विज्ञापन

कैलाली पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर जिले के गोदावरी नगर पालिका के वार्ड नंबर दो अतरिया गांव में अनुसंधान विभाग और इलाका पुलिस कार्यालय मालाखेती ने संयुक्त रूप से एक होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को होटल से बझांग जिला के सूरमा गांव वार्ड नंबर चार निवासी सुरेश पुजारा को छह किलो चरस के साथ पकड़ा गया। बताया गया कि चरस को पहाड़ी जिला बझांग से प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखा गया था, जो भारत के किसी महानगर में सप्लाई की जानी थी। युवक को धनगढ़ी जिला पुलिस कार्यालय लाया गया। उधर, दूसरी तरफ धनगढ़ी उपमहानगर पालिका वार्ड नंबर दो में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मनोज ढूगाना नाम के युवक की तलाशी ली तो उसके पास से चार ग्राम 710 मिलीग्राम ब्राउन शुगर मिली। जिसे पुलिस कार्यालय लाया गया है।
विज्ञापन

इस वर्ष नेपाल में बरामद हुई चरस व ब्राउन शुगर
-10 फरवरी 2019 को कैलाली जिले के बर्दगोरिया में दो लोग 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दबोचे।
- 13 मई को गौरीफंटा एसएसबी ने धनगढ़ी जा रहे एक व्यक्ति को साढ़े आठ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा।
- 14 जून को धनगढ़ी आ रहे एक नेपाली को नेपाल पुलिस ने नौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा।
- 18 अगस्त को कैलाली के जुगेड़ा गांव में दो नेपालियों को साढ़े चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा।
- 04 सितंबर को बझांग जिले से धनगढ़ी लाई जा रही 12 किलो चरस के साथ चार को पकड़ा।
- 22 सितंबर को एसएसबी व गौरीफंटा पुलिस ने एक थारू युवक से साढ़े बारह ग्राम ब्राउन शुगर की बरामद।
दोनों देशों की मीटिंग में उठता है नशा संबंधी मुद्दा
दोनों देशों के बीच होने वाली जिला स्तर की मीटिंग में भी नशा संबंधी मुद्दा उठता है। जिसमें नेपाली अधिकारियों की तरफ से भारतीय मंडियों में नशीली दवाओं की बिक्री किए जाने की शिकायत होती है। जिसपर भी ध्यान नहीं दिया जाता है। जिससे नशे का करोबार करने वालों का हौसला बढ़ता जा रहा है और वह धड़ल्ले से नशीली दवाओं व मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed