{"_id":"674ff0cfe016fbfe0e02831a","slug":"bareilly-crime-branch-set-up-camp-to-recover-stolen-car-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-134406-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चोरी की कार को लेकर बरेली क्राइम ब्रांच ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चोरी की कार को लेकर बरेली क्राइम ब्रांच ने डाला डेरा
विज्ञापन
पलियाकलां। बरेली के बहेड़ी से चोरी हुई कार के मामले में बरेली क्राइम ब्रांच के साथ ही पुलिस टीम यहां पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कई जगहों पर छापा मारा। यहां पुलिस ने देर शाम तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन स्थानीय पुलिस मामले में कुछ भी बताने से मना कर रही है। कार एक विधायक के रिश्तेदार की बताई जा रही है, जिस पर पुलिस सक्रिय हुई है।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के बाद पलिया के मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय में एक घर पर छापा मारते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि मौके पर घर में कोई पुरुष नहीं मिला। इसके बाद पुलिस मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां लेकर वहां से चली गई। दोपहर में पुलिस ने नए प्राइवेट बस अड्डे के पास स्थित एक गैराज पर छापा मारा। यहां से एक मैकेनिक हिरासत में लिया।
आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस मैकेनिक को मारते हुए लेकर गई थी। पता चला कि बहेड़ी के विधायक के एक रिश्तेदार की कार चोरी हो गई थी, जिसमें जीपीएस लगा हुआ था। इसके माध्यम से ही बरेली क्राइम ब्रांच व पुलिस यहां तक पहुंची थी।
विज्ञापन
पलिया कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि बरेली की क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम यहां आई है। मामला गाड़ी चोरी होने का पता चला है। क्राइम ब्रांच व पुलिस अपना काम कर रही है और बाकी जानकारी उनकी जांच होने के बाद ही बताई जा सकेगी।