फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bar elections: Mahendrapal becomes president

बार चुनाव : महेंद्रपाल बने अध्यक्ष

Sun, 18 Jan 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bar elections: Mahendrapal becomes president
अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए जो रही मतगणना। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के लिए चल रही चुनावी मतगणना में महेंद्रपाल सिंह ने आमने-सामने के मुकाबले में महेंद्र तिवारी को परास्त कर विजय हासिल कर ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पंकज किशोर तिवारी को हराया। सुबह दस बजे शुरू हुई मतगणना देर रात तक चली।
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की दौड़ में रणवीर सिंह ने प्रतिद्वंद्वी ज्ञान प्रकाश मिश्र को परास्त किया। महामंत्री पद के लिए मथुरा प्रसाद अवस्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इसरार अहमद को कांटे की टक्कर के बीच आखिरी दौर में शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहनलाल मौर्य ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश मिश्र को लंबे अंतर से हराकर जीत दर्ज कराई। संयुक्त मंत्री के लिए देवव्रत पांडेय और कुंवर चंद्र वर्मा विजयी हुए। गवर्निंग काउंसिल सदस्य कनिष्ठ के लिए विशाल गुप्ता और आशीष वाजपेयी जीते हैं।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में 1788 वोटों की गिनती के लिए सुबह दस बजे शुरू हुई मतगणना देर शाम तक चली। इसमें विभिन्न पदों के 29 दावेदारों में से ग्यारह प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। भीषण ठंड के बाद भी एल्डर्स कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता प्रीतम सिंह बग्गा ने मतदान में अधिक सतर्कता बरतने वाले चुनाव अधिकारी रमाकांत नीरज, वीरेंद्र श्रीवास्तव, उमाशंकर वर्मा, रामगोपाल पांडे, वीरेंद्र रस्तोगी, राजेंद्र रूहेला, यदुवेंद्र वर्मा, मनीष तिवारी और आलोक श्रीवास्तव को शाबाशी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महेंद्र पाल सिंह और मोहनलाल मौर्य ने शुरू से बनाई बढ़त
-जिला अधिवक्ता संघ के लिए शनिवार को हुए मतदान की तस्वीर रविवार को स्पष्ट होती चली गई। पहले राउंड से ही महेंद्रपाल सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए बढ़त बनाई जो हर राउंड में बदस्तूर कायम रही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संजय सिंह और पंकज किशोर तिवारी के बीच कई राउंड काउंटिंग में कांटे का मुकाबला बना रहा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रणवीर सिंह ने ज्ञान प्रकाश मिश्र पर पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहन लाल मौर्य ने पहले राउंड से ही दमदार मौजूदगी दर्ज कराई, जो हरेक राउंड में बढ़ती चली गई। महामंत्री पद के लिए हर एक राउंड में मुकाबला दिलचस्प बना रहा। शुरुआत में मथुरा प्रसाद अवस्थी कांटे की टक्कर के बीच बढ़त बना सके तो चौथे व पांचवें राउंड के बाद उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इसरार अहमद ने भी जोर पकड़ लिया। लिहाजा वह 13वें राउंड में दस वोटों से तो चौदहवें राउंड मे केवल छह वोटों से पीछे रहेे लेकिन संयुक्त मंत्री के लिए देवव्रत पांडेय और कुंवर चंद्र वर्मा शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखा जो अंत तक कायम रही। गर्वनिंग काउंसिल के लिए भी विशाल गुप्ता और आशीष वाजपेई ने अपनी बादशाहत कायम रखी।
------

अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए जो रही मतगणना। संवाद

अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए जो रही मतगणना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed