{"_id":"69cab26dc97005b67c0ccf44","slug":"bar-association-elections-rajiv-mishra-became-president-and-vikesh-tiwari-became-minister-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-171663-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष बने राजीव मिश्र और मंत्री विकेश तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष बने राजीव मिश्र और मंत्री विकेश तिवारी
Mon, 30 Mar 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। स्रोत: एसोसिएशन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुए। मतदान में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के मुकाबले में राजीव कुमार मिश्र ने रामदास वर्मा को 11 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं मंत्री पद पर विकेश कुमार तिवारी ने नारायण शुक्ल को 32 मतों से हराकर विजय प्राप्त की।
अन्य कई पदों पर एकल नामांकन होने के चलते प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर सुबोध कांत वर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर संदीप कुमार, अनुराग दिवाकर और अनिल कुमार श्रीवास्तव तथा अंकेक्षक पद पर पंकज जायसवाल निर्विरोध चुने गए। गवर्निंग काउंसिल के तीन पदों पर प्रतीक कुमार मिश्रा, तेजनारायण सहित अन्य प्रत्याशी भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सक्सेना तथा सहायक चुनाव अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा और दयाशंकर वर्मा की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।