फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Banks of long holiday ATMs were empty

बैंकों में लंबी छुट्टी से   एटीएम हो गए खाली

Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Banks of long holiday ATMs were empty
एटीएम हुए खाली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
किसी में कैश न होने की सूचना चस्पा, किसी का हुआ शटर डाउन
बैंकों में लगातार पांच दिन की लंबी छुट्टी पड़ने से शहर के अधिकांश एटीएम खाली हो गए हैं। कुछ एटीएम पर कैश न होने की सूचना चस्पा कर दी गई तो कुछ एटीएम के शटर डाउन कर दिए गए है। कई एटीएम ऐसे भी हैं जो खुले तो हैं उन पर कैश न होने की सूचना भी चस्पा नहीं की गई है लेकिन उनमें कैश न होने के कारण धन की निकासी नहीं हो पा रही है। 
बैंकों में आठ अक्तूबर से छुट्टी चल रही है। आठ को माह का दूसरा शनिवार, नौ अक्तूबर को रविवार, 10 अक्तूबर को दुर्गा पूजा, 11 अक्तूबर को विजयादशमी और 12 अक्तूबर को मोहर्रम का अवकाश है। अब बैंक 13 अक्तूबर गुरुवार को खुलेंगे। बैंक बंदी के दौरान धन निकासी का एक मात्र साधन एटीएम ही बचता है। लेकिन हालत यह हैं कि शहर के अधिकांश एटीएम में सोमवार को ही कैश खत्म हो गया। इलाहाबाद बैंक ने अपने एटीएम पर कैश न होने की सूचना चस्पा कर दी तो बैंक आफ बड़ौदा ने अपने एटीएम के शटर डाउन कर दिए। एटीएम में पैसा खत्म हो जाने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग उधार लेकर काम चला रहे हैं। 
विज्ञापन

पलियाकलां। बैंकों में लगातार छुट्टियों से लोग परेशान ही थे कि अब एटीएम भी साथ छोड़ चुके हैं। उनमें रकम नहीं है और इससे भी लोग परेशान हो रहे हैं। तकरीबन सभी बैंकों के एटीएम से रकम खाली हो चुकी है इससे लोग आर्थिक कार्य नहीं कर पा रहे हैं।  तमाम लोगों को एटीएम तक आते और फिर निराश जाते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed