फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bank run only Counter, return customer

बैंक में चला सिर्फ एक  कांउटर, लौटे ग्राहक

Tue, 10 Jan 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ। Updated Tue, 10 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bank run only Counter, return customer
नाोटबंदी - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे चला, फिर दगा दे गया गुलरिया बैंक का एटीएम
विज्ञापन

 बैैक में ग्राहकों को मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रहीं हैं, मंगलवार को भी बैंकों में भारी भीड़ रहीं। इलाहाबाद बैंक शाखा में ग्राहकों की भीड़ के चलते शाम पांच बजे तक भुगतान किया गया, वहीं जिला सहकारी बैंक शाखा में पेमेंट न होने से लोगों को वापस कर दिया गया। 
इधर गुलरिया स्थित स्टेट बैंक में मंगलवार को अपराह्न तीन बजे तक एक ही काउंटर पर ग्राहकों को लेनदेन करने से काफी लंबी लाइन लग गई। इस बात को लेकर गेट के बाहर खड़े ग्राहकों ने कई बार विरोध किया, जिसके बाद साढ़े तीन बजे से दूसरे कैशियर ने लेन-देन शुुरू करने से ग्राहकों की भीड़ कम हुई। 
विज्ञापन

 
दवा की खुराक की तरह चल रहा बैक का एटीएम
बिजुआ। गुलरिया में लगा एसबीआई का एटीएम महज नाम को चल पा रहा है, सोमवार को तीन घंटे चलने के बाद ठप हुआ एटीएम को मंगलवार को 12.30 बजे चलाया गया, लेकिन दो घंटे चलने बाद एटीएम फिर से बंद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कहीं बवाल न करा दे बैंक गार्ड का रवैया
बिजुआ। गुलरिया बैंक में आने वाले ग्राहकों के प्रति सिक्योरिटी गार्ड एवं स्टाफ का रवैया कहीं बवाल ना करा दे, महज पूछताछ करने एवं जमा पर्ची मांगने के दौरान गेट पर तैनात गार्ड की ग्राहकों के प्रति व्यवहार से रोजाना झड़पे हो रहीं हैं।

 
ग्रामीण क्षेत्रों में कम नहीं हो रही कैश की समस्या
अमीरनगर। ग्रामीण इलाकों की बैंकों में अभी भी कैश नहीं होने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को कस्बे की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में कई दिनों के बाद कैश आया, जिसको लेने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। शाखा प्रबंधक ने दो-दो हजार रुपए का भुगतान किया। दो हजार रुपए के भुगतान को लेकर शाखा प्रबंधक और ग्राहकों में कहा सुनी होती रही। बैंक परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि कई दिनों से लगातार चक्कर लगाने के बाद दो हजार रुपए मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed