फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Banaras beat Meerut 2-1 in football tournament

खीरीः फुटबाल टूर्नामेंट में बनारस ने मेरठ को 2-1 से हराया

Sat, 02 Oct 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Banaras beat Meerut 2-1 in football tournament
गोला में प्रादेशिक फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता बनारस टीम को ट्रॉफी देते विधायक अरविंद

फुटबाल के पूर्व खिलाड़ी और खेल प्रेमी भी हुए सम्मानित

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। स्वर्गीय राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में खेले जा रहे सात दिवसीय पब्लिक इंटर कॉलेज कप प्रादेशिक फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में बनारस की टीम मेरठ को 2-1 से हराकर विजेता बनी। फुटबाल टूर्नामेंट के समापन पर नगर और क्षेत्र के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी और खेल प्रेमियों को भी सम्मानित किया गया।
शनिवार को स्वर्गीय राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में प्रादेशिक फुटबाल टूर्नामेंट के समापन पर उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रादेशिक फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मेरठ और बनारस की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। बनारस की टीम ने मेरठ को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी और विधायक अरविंद गिरी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी, और दोनों की टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैच की शुरुआत में खेल प्रेमियों ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाकर देश प्रेम का संदेश दिया। डांस एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता टीम और डांस एकेडमी के बच्चों को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। फाइनल मैच के दौरान पहला और निर्णायक गोल करने वाले खिलाड़ी को सत्य प्रकाश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल ने नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। हाजी मुनव्वर, प्रदीप मिश्रा, अजय यादव, मनोज तिवारी, रमेश जैसल, आरिफ नजमी निर्णायक रहे। कमेंट्री आयोजन कमेटी के सचिव मनोज गुप्ता ने की। टूर्नामेंट संयोजक गोला क्लब एवं टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि मोंटी ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, विनय गुप्ता रिंकू, विजय सिंह चौहान, विश्वनाथ सिंह, डॉ वेद प्रकाश अग्निहोत्री, जनार्दन गिरी, मधुसूदन गिरी, अवधेश मिश्र, डॉ यदुलेश मुरारी सक्सेना, कफील अहमद, अकील अहमद, जैनुद्दीन अंसारी, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

ये खिलाड़ी हुए सम्मानित

फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन पर अतिथियों ने फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी हंसराम स्वर्णकार, मलकीत सिंह, दीनानाथ, विद्यासागर, जरनैल सिंह, प्रीतम सिंह, योगेश साहनी, योगेंद्र साहनी, रावेद्र गिरी, राजेश्वर सिंह, कमल साहनी, ईश्वर चंद्र तिवारी, प्रकाश चंद्र, जगमोहन वाल्मीकि, शंभू पांडे सहित खेल प्रेमियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed