संपूर्णानगर। पब्लिक इंटर कॉलेज में संपूर्णानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच बमनगर और त्रिकोलिया के बीच खेला गया, जिसमें बमनगर ने जीत दर्ज की।
पब्लिक इंटर कॉलेज में संपूर्णानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन चिकित्सक डॉ. इफ्तिकार खान ने टॉस उछालने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच त्रिकोलिया व बमनगर के बीच हुआ, जिसमें पहले खेलते हुए त्रिकोलिया की टीम ने 100 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी बमनगर की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से शानदार जीत दर्ज की। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में लखीमपुर, पीलीभीत, खुटार, पूरनपुर, पलिया समेत कई जगहों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। संवाद