{"_id":"bd3200c34eebc318d897b1e6431d2e6c","slug":"bam-bhole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला सोमवार आज, बम-बम भोले से गूंजेंगे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला सोमवार आज, बम-बम भोले से गूंजेंगे शिवालय
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का पहला सोमवार आज है। पहले सोमवार को जिले भर के शिवालयों में बम बम भोले के उद्घोष दिन भर गूंजेंगे। उधर छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में सावन मेला के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। भक्तों ने गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर भोलेबाबा के दर्शन, पूजन कर पुण्य अर्जित किया। उनके जयघोष और घंटानिनाद से शिव नगरी गूंज उठी। पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर तमाम कांवड़िये और श्रद्घालु गोला पहुंच गए। वहीं जिला मुख्यालय समेत अन्य तहसीलों से गोला जाने वाले मार्गों पर कांवड़ियों के जत्थे पहले सोमवार पर कांवड़ चढ़ाने पहुंच गए थे।
गोला गोकर्णनाथ। ऐतिहासिक मेले के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने का अनुमान लगाकर प्रशासन सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था कर ली है। कोतवाल एके उपाध्याय ने बताया कि मेले में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों का ड्यूटी चार्ट बना लिया गया है। रविवार रात आठ बजे से ही पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद हो जाएंगे।
बताया कि कुछ पुलिसकर्मी कांवड़ियों की वेशभूषा में प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे, जो कांवड़ियों के साथ शिवजी के जयकारे लगाकर उनके जत्थों का मार्गदर्शन करेंगे। बताया कि प्राचीन शिव मंदिर में कांच की शीशी, पॉलीथिन, शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने नीलकंठ तीर्थ मैदान में खड़े होने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों के पास सीसी टीवी कैमरा लगवाने, सुलभ शौचालय में टूटा शीशा बदलवाने, मेला सहायता केंद्र पर मंदिर खुलने से बंद होने तक किसी अधिकारी की तैनाती की एसडीएम से मांग की है।
विज्ञापन
मेले में यह हैं सुविधाएं
शिव मंदिर के समीप पार्वती सत्संग भवन में बने सहायता शिविर में किसी भी घटना, किसी के गुम होने, बीमार होने की सूचना दी जाएगी। यहां साउंड सिस्टम भी रहेगा।
हर समय एंबुलेंस मौजूद रहेगी।
क्लोज सर्किट कैमरे से निगरानी शुरू कर दी गई है। जीपीएस सिस्टम से मेला और ड्यूटी पर तैनात कर्मी डीएम एसपी की नजर में रहेंगे। शिव मंदिर के सामने दोमंजिला शौचालय, स्नानघर की नि:शुल्क व्यवस्था। इसके अलावा नीलकंठ मैदान में शौचालय, स्नानघर में, अंबेडकर प्रतिमा के पास शौचालय, स्नान गृह भी हैं।
मेलार्थियों ने की खरीदारी
भोले बाबा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर के समीप बाजार में खरीदारी की है। उन्होंने बांटने के लिए प्रसाद, चंदन, माला और श्रृंगार की सामग्री खरीदी है।
अहमदनगर में भी लगता है मेला
अहमदनगर के क्लेशहरण शिव मंदिर मंदिर पर सावन मेला के मद्देनजर साफ सफाई कराई गई है।
सुबह ही खुल जाएंगे बांकेश्वर महादेव मंदिर के कपाट
बांकेगंज। कस्बा स्थित शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को होने वाले पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बांकेश्वर महादेव मंदिर में भोर चार बजे मंगल आरती के बाद भगवान शिव के रूद्राभिषेक से श्रावण मास के पहले सोमवार की शुरूआत होगी। भक्तों के लिए सुबह से ही कपाट खोल दिए जाएंगे। बांकेश्वर महादेव कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल और उनकी पत्नी सुशीला गोयल ने बताया कि सोमवार सवेरे चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद मंगलआरती होगी, इसके बाद भोलेनाथ का श्रृंगार और रूद्राभिषेक किया जाएगा।
इसके साथ ही जलाभिषेक, भजन-कीर्तन के अलाव अन्य विशेष आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को पूजा-अर्चना के विशेष इंतजाम होंगे। इसके अलावा श्रद्घालु प्रतिदिन मंदिर प्रांगण में बारी-बारी से सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेंगे।