फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Balram murder case Police reached accused's house with bulldozer in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बलराम हत्याकांड के आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस, पत्नी-मां हुई बेहोश, बच्चे बिलखे

Sat, 06 Jan 2024 01:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2024 01:15 PM IST
सार

हरियाणा के युवक बलराम हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस शुक्रवार को एक आरोपी कुलदीप के घर बुलडोजर लेकर पहुंची। जिसे देखकर उसकी मां और पत्नी बेहोश हो गई। बच्चे बिलख पड़े। 

विज्ञापन
Balram murder case Police reached accused's house with bulldozer in Lakhimpur kheri
बुलडोजर देख रो पड़ी आरोपी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सेठ घाट रोड पर मंगलवार की रात शराब पीने से मना करने पर हरियाणा के युवक बलराम हत्या के मामले में पुलिस शुक्रवार को आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंची। भारी फोर्स और जेसीबी के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस को देखकर मोहल्ले के लोग सहम गए। हालांकि, घर के बाहर बने चबूतरे को तोड़कर एक दिन की मोहलत दी गई है। पुलिस का कहना है कि यदि शनिवार तक आरोपी ने सरेंडर न किया तो घर ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बलराम की हत्या के आरोपी शुक्रवार को भी पुलिस गिरफ्त से बाहर रहे। पुलिस का दावा है कि वह लगातार दबिश दे रही है, लेकिन सुराग नहीं मिल पा रहा। आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह से पुलिस की किरकिरी हो रही है। गिरफ्तारी को लेकर लगातार बढ़ रहे दबाव के बाद शुक्रवार को जेसीबी और भारी संख्या में फोर्स के साथ पुलिस प्रकाश नगर निवासी हत्यारोपी कुलदीप बाजपेयी के घर पहुंची।
विज्ञापन


UP News: इस जिले में सुहागिन महिलाओं ने ली विधवा पेंशन, अब होगी वसूली; अफसरों पर भी गिरेगी गाज
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी देखकर लोग सहम गए। पुलिस आरोपी का घर ध्वस्त करने की कार्रवाई करना चाहती थी। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और नापजोख कराई गई। पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करती, इससे पहले ही आरोपी के परिजन आ पहुंचे और मकान न ढहाने की मिन्नतें करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक चली कवायद के बाद आरोपी के घर के बाहर का चबूतरा और अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने एक दिन का समय दिया।

नायब तहसीलदार दिनेश कुमार ने आरोपी के परिजनों को एक दिन की मोहलत देते हुए कुलदीप की जानकारी पुलिस से साझा करने की बात कही। आरोपी के सरेंडर न होने पर शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू की जाएगी।

आरोपी की पत्नी नहीं रोक सकी आंसू
प्रकाशनगर निवासी कुलदीप बाजपेई के घर जब बुलडोजर पहुंचा तो कार्रवाई देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। आरोपी की पत्नी, बच्चों के आंसू छलक उठे। बच्ची और पत्नी को रोता देखकर पुलिस ने किसी तरह उन्हें घर के अंदर किया। इसके बाद आरोपी के मां-बाप भी पहुंच गए। जहां पर कार्रवाई और घर ढहाने को तैयार कोतवाली पुलिस को देखकर मिन्नतें की और कुलदीप को कोसती रही। रोते-रोते आरोपी की मां ने बताया कि बड़ी मुश्किल से हम लोगों ने घर बनवाया है। कुलदीप का इसमें कोई हाथ नहीं है। यदि कुलदीप का मकान हो तो पुलिस गिरा दे।

पिता पर बेटे को हाजिर कराने का दबाव
घटना के बाद से आरोपी कुलदीप अपने साथियों के साथ फरार चल रहा है। पुलिस का मानना है कि आरोपी लगातार परिजनों के संपर्क में है लेकिन पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पर रही है। आरोपी की बरामदगी या लोकेशन बताने के लिए कोतवाली पुलिस बार बार पिता से पूछताछ करती रही। काफी देर तक पुलिस घर के अंदर रिश्तेदारों से बात कर लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश करती रही। हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिली।

किराएदारों ने खाली किया कमरा
मोहल्ला प्रकाशनगर में जहां पर कुलदीप रहता है, उस मकान में किराएदार भी रहते हैं। घटना के बाद से किराएदार भी सहमे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि कुलदीप को लेकर किराएदारों से भी पूछताछ की गई। शुक्रवार की सुबह जब फोर्स के साथ जेसीबी देखी तो किराएदारों ने आनन-फानन कमरा खाली करने में जुट गए। कई बार किरायेदार पुलिस से भी वार्ता करते हुए मकान खाली करने को लेकर समय की मांग करते रहे। किरायेदारों ने अपनी गृहस्थी का सारा सामान दूसरे के घरों में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed