फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bal Cabinet: 11 ministers will be in the Prime Minister's team

बाल कैबिनेट : 11 मंत्री होंगे प्रधानमंत्री की टीम में

Thu, 24 Oct 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bal Cabinet: 11 ministers will be in the Prime Minister's team
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में अब बाल प्रधानमंत्री बनाए जाएंगे। इसको लेकर कैबिनेट का गठन किया जाएगा। बाल प्रधानमंत्री के अलावा 11 सदस्य कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। यह गठन परिषदीय विद्यालयों में इको क्लब के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी पर्यावरण को लेकर सजग हों, इसके लिए विद्यालयों में इको क्लब बनाए गए हैं। इससे पर्यावरण के प्रति बच्चों में संवेदनशीलता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इको क्लब में पेड़ लगाना, स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक संरक्षण, बागवानी के प्रति बच्चों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

यह छात्रों को दूसरों के साथ सहयोग करने और अधिक से अधिक सीखने का मौका प्रदान करेगा। विद्यालय में इको क्लब के तहत बाल कैबिनेट का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री सहित कुल 12 पद शामिल होंगे। जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्य मंत्री, स्वच्छता मंत्री, सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, पोषण मंत्री, उपस्थिति मंत्री, शिक्षा मंत्री, कौशल विकास मंत्री, पर्यावरण मंत्री, खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री, संचार एवं संपर्क मंत्री को शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त सभी छात्र-छात्राएं क्लब के सदस्य होंगे। विद्यालय के इको क्लब फॉर मिशन लाइफ की संरचना में प्रधानाध्यापक को प्रभारी, सहायक अध्यापक को नोडल, चयनित छात्र-छात्रा को कैप्टन, प्रत्येक कक्षा से दो छात्र व दो छात्राओं को समन्वयक बनाया जाएगा।

क्लब की बैठकें प्रत्येक माह में एक बार अवश्य आयोजित की जाएंगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं। जल्द ही स्कूलों में टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed