फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bahu Dhanuhhi tori larikai, kabhun na asi ris kinhi gosain

Lakhimpur Kheri News: बहु धनुहीं तोरीं लरिकाईं, कबहुं न असि रिस कीन्हि गोसाईं...

Thu, 19 Oct 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bahu Dhanuhhi tori larikai, kabhun na asi ris kinhi gosain
गोला की श्री रामलीला मंचन के दौरान सजी झांकी।
लखीमपुर खीरी। शहर की श्रीरामलीला में धनुष भंग लीला का मंचन हुआ। रामलीला मैदान में चल रहे मंचन में श्रीरामचरित मानस की चौपाइयों के साथ धनुष भंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन

स्वयंवर में मौजूद राजा महाराजा धनुष उठाने में असफल हो जाते हैं तो भगवान श्रीराम गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं। उनके प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट जाता है और माता सीता श्रीराम के गले में जयमाल डाल देती हैं।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। श्रीरामलीला महोत्सव में कलाकारों ने पुष्प वाटिका, धनुष भंग और परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन कर दर्शकों का मनमोहन लिया। बुधवार को रामलीला मंच पर मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने पुष्प वाटिका, धनुष भंग और परशुराम लक्ष्मण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया। धनुष भंग में भगवान परशुराम और लक्ष्मण की भावपूर्ण संवाद शैली देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। मंचन की शुरुआत आयोजन कमेटी के पदाधिकारी ने श्रीराम सीता लक्ष्मण दरबार की झांकी की आरती उतार कर किया। इस मौके पर जनार्दन गिरि, रामगुलाम पांडे, राकेश तिवारी, पंकज गुप्ता सुरेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज धूमधाम से निकलेगी भगवान श्रीराम की बरात

श्री रामलीला कमेटी के मंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे धूमधाम से भगवान श्री राम की बारात निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed