फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   GM did thorough inspection

जीएम ने किया गहन निरीक्षण

Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी।
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी। Updated Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
GM did thorough inspection
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर के लिए रुके, साथ में रहे डीआरएम
विज्ञापन

 एनई रेलवे केे जीएम पीलीभीत को निरीक्षण के लिए जाते समय दोपहर डेढ़ बजे यहां पहुंचे। उनके यहां से जाने के बाद डीआरएम आलोक कुमार ने यहां मुआयना किया। कैंटीन पर रेल नीर न मिलने, शौचालय में अव्यवस्था आदि पर डीआरएम ने नाराजगी जताई।
जीएम राजीव मिश्र अपनी स्पेशल ट्रेन से यहां पहुंचे। यहां उतरते ही डीआरएम इज्जतनगर निखिल पांडे ने उनको बुके भेंट कर स्वागत किया। फिर जीएम रेलवे गेस्ट हाउस चले गए। वहां से वापस लौटकर वह विंडो ट्रेलिंग करते हुए पीलीभीत के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जीएम के जाने के बाद डीआरएम आलोक कुमार अपनी फार्म में आ गए और उन्होंने गहनता से यहां निरीक्षण किया। अव्यवस्था पाए जाने पर सहायक मंडल अभियंता मैलानी से नाराजगी जताते हुए कमियां दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ओवरब्रिज से गेज कन्वर्जन के कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने पलिया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने स्टेशन मास्टर को गंदगी देखकर फटकार भी लगाई। साथ ही प्रतीक्षालय में स्विच, बल्ब आदि बदलवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ लखनऊ मंडल के डिवीजन कमर्शियल मैनेजर रोहित गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक बृजराज लाल यादव, स्टेशन मास्टर महात्तम पांडेय आदि मौजूद रहे।
 
आधा घंटा रुकी रही ट्रेन
पलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्रा के स्पेशल यान आने के समय आई गोंडा की तरफ जाने वाली 52254 सवारी गाड़ी को स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर आए रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्रा पत्रकारों से बिना रूबरू हुए ही वापस अपने स्पेशल यान से यहां से रवाना हो गए। लगभग बीस मिनट के निरीक्षण में उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रवाना हो गए।
 
बहराइच-तिकुनिया ट्रैक की जांची सुरक्षा
तिकुनियां। रेलवे जीएम राजीव मिश्रा ने शुक्रवार को बहराइच तिकुनिया रेल ट्रैक का निरीक्षण कर सुरक्षा की जांच की। जीएम ने आधे घंटे के निरीक्षण में टिकट विंडो, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल एवं साफ सफाई की जायजा लिया। साथ ही उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एमके तनेजा से कस्बे में रेलवे की भूमि के बारे में भी जानकारी ली। स्टेशन रोड पर अतिक्रमण को देखकर नाराजगी जाहिर की और इसे हटवाने के निर्देश दिए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आलोक सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम रेलवे ट्रैक और स्टेशन की सुरक्षा को लेकर था। यहां सीनियर डीईएन राजीव गुप्ता ,सीनियर सीएमएन एनके अग्निवेश, स्वदेश सिंह, व्यापारी घनश्याम अग्रवाल, हरिभगवान शर्मा, अनिल अग्रवाल मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद जीएम का काफिला दुधवा के लिए निकल गया। रेलवे जीएम राजीव मिश्रा से कस्बा व्यापारियों ने मैलानी बहराइच रूट के बीच अमान परिवर्तन के बाबत पूछा। जिस पर उन्होंने बताया कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

 
रेल महाप्रबंधक को व्यापार मंडलों ने दिया अलग-अलग ज्ञापन
पलियाकलां। पलिया नगर व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल ने अलग-अलग रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन दिए हैं, जिसमें आमान परिवर्तन की मांग को मुख्य बनाते हुए अन्य कई मांगें की गई हैं। जिसपर रेल महाप्रबंधक द्वारा उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है। निरीक्षण को पलिया स्टेशन आए रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्रा को नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री चांद कुमार जैन, संरक्षक रमेश चंद्र गर्ग, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमर गुप्ता, जिला महामंत्री उदयवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष जफर अहमद टीटू, नगर उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, आशीष अग्निहोत्री, अनिल कुमार, मोहम्मद इरफान आदि पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed