फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Badra rained somewhere and people craved rain

बदरा कहीं बरसे तो कहीं लोग बारिश को तरसे

Sat, 04 Jul 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Badra rained somewhere and people craved rain
आकाश में उमड़ते-घुमड़ते काले घने बादल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी-गोला गोकर्णनाथ। तेज गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को कुछ राहत मिली। सुबह शहरी क्षेत्र में कुछ देर बूंदाबांदी हुई तो गोला और मोहम्मदी के ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

गोला में शुक्रवार सुबह जब आसमान में काले घने बादल उमड़े तो लोगों को उम्मीद जगी कि बारिश होगी और उमस से राहत मिल जाएगी, लेकिन सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई और उससे उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

संसारपुर। सुबह जोरदार बारिश हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से फसलों को लाभ पहुंचा है। इधर, अमीरनगर में सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं और बारिश से पके खड़े साठा धान की फसल के गिरने से किसानों को नुकसान होने का अनुमान है। वर्षा से अन्य फसलों को लाभ पहुंचा है। अधिकतर ग्राम पंचायतों के मुख्य मार्गों पर सफाई न होने से जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ। बिजुआ इलाके में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। ऐसे में लोगों को बारिश होने पर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद हुई पर दिन में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी के अलावा अन्य जगह बरसात नहीं हुई।
गोला गोकर्णनाथ। कुंभी ब्लाक की ग्राम पंचायत छिछौना के गांव कानाखेड़ा में बिना बरसात सड़क पर कीचड़ और पानी भरा रहने से लोगों को निकलने में दिक्कत होती है।गांव के लोग बताते हैं कि ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार वर्मा के कार्यकाल के शुरुआत में पांच वर्ष पूर्व गांव के मुख्य मार्ग का निर्माण कराया गया था। सड़क के दोनों तरफ नाली न होने से घरों का पानी सड़क पर भर जाता है। सफाई के अभाव में आस पास का कीचड़ भी सड़क पर पड़ा रहने से गांव वालों को निकलने में कठिनाई होती हैं। शुक्रवार को बरसात के बाद रोड की ऐसी हालत हो गई कि वाहन तो दूर पैदल निकलने में भी लोगों को कठिनाई हुई।

बाढ़ आपदा के लिए डीएम कैंप कार्यालय बना कंट्रोल रूम
लखीमपुर खीरी। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, उनके प्रभाव को कम करने सहित आपदा संबंधी सूचना देने के लिए डीएम कैंप कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 8009022200, 05872-278100 एवं टोल फ्री नंबर 1077 और फैक्स नंबर 05872-252250 है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम सातों दिन 24 घंटे खुला रहेगा। कोई भी इस पर आपदा के बारे में सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed