फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bad trapped Mahant by uploading obscene photos on Facebook

फेसबुक पर अश्लील फोटो अपलोड कर बुरे फंसे महंत

Tue, 09 Aug 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bad trapped Mahant by uploading obscene photos on Facebook
आरोपी महंत।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में भेजा जेल
विज्ञापन

जनपद सीतापुर का निवासी है आरोपी महंत
चेले की बेटी का करता था शारीरिक शोषण
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के नहाते समय अश्लील फोटो मोबाइल से खींचने के बाद फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी महंत श्रवण दास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में आरोपी महंत द्वारा अपने चेले की बेटी का शारीरिक शोषण किए जाने की पुष्टि होने पर आरोपी महंत के विरुद्घ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने सात अगस्त 2022 को थाना कोतवाली सदर में तहरीर देकर महंत श्रवण दास निवासी कबीर आश्रम जगदीशपुर गौहरैया थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर के विरुद्घ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी ने आरोप लगाया था कि आरोपी महंत ने उसकी बेटी की अश्लील फोटो नहाते समय खींच ली और फिर उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में तेजी से विवेचना प्रारंभ की, जिससे कुछ दिनों में आरोपी महंत की सच्चाई उजागर हो गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि अभियुक्त श्रवण दास कबीर पंथी का अनुयायी है, जिसका कबीर आश्रम जगदीशपुर गौहरैया थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर में है। वह लोगों को अपना चेला बनाकर ज्ञान देता था। पीड़ित वादी भी अभियुक्त श्रवण दास का करीब दो वर्ष से चेला बना था, जिससे वह अपने परिवार के साथ श्रवण दास के आश्रम पर जाया करता था। वहीं अभियुक्त श्रवण दास भी पीड़ित वादी के घर आया-जाया करता था। अभियुक्त श्रवण दास ने वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर अपनी बातों के झांसे में लेकर उससे कई बार अपने आश्रम और उसके घर जाकर शारीरिक संबंध बनाए थे। अभियुक्त श्रवण दास 20 जुलाई 2022 को वादी के घर गया था और वहां वादी की पुत्री घर में अकेली थी, जो अपने घर के अंदर बाथरूम में नहा रही थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि इसी दौरान अभियुक्त युवती पर जोर जबरदस्ती कर उसकी नग्न अवस्था की फोटो अपने मोबाइल से खींच ली, जिसके बाद 24 जुलाई 2022 को अश्लील फोटो को अपने मोबाइल से ही अपने फेसबुक अकाउंट (जो महंत श्रवण दास साहेब के नाम से बनी थी) उस पर अपलोड कर दी थी। इसकी लोगों को जानकारी होने पर अभियुक्त द्वारा अपना फेसबुक अकाउंट व पीड़िता की सारी फोटो डिलीट कर दी गईं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त श्रवण दास द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किए जाने के आधार पर मुकदमे में धारा 376 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में शामिल मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed