{"_id":"6866ccdba80c61e39b0ee00e","slug":"azad-samaj-partys-demonstration-against-the-merger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-149663-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विलय के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विलय के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन
Fri, 04 Jul 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद डीएम कार्यालय में ज्ञापन देने जाते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : mathura
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने और दूसरे विद्यालयों में विलय के विरोध के आजाद समाज पार्टी ने प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) में इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय जाकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल को अवगत कराया है कि सरकार के द्वारा 27965 प्राथमिक विद्यालयों को विलय करके बंद करना यह संविधान के अनुच्छेद 21 ए शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और अनुच्छेद 46 (कमजोर वर्गों की शिक्षा और आर्थिक हितों की सुरक्षा) के प्रावधानों का उल्लंघन है। गरीबों के बच्चों को सरकार के स्कूलों में शिक्षा मिलना अनिवार्य है, इसलिए तत्काल स्कूल बंद करने के निर्णय को वापस करने के लिए आदेश करें।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय गौतमने कहा कि कौशाम्बी में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, प्रयागराज के इसौटा गांव में अनु.जाति के व्यक्ति को जिंदा जलाकर मार देने की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। ज्ञापन के माधम से मांग की गई है कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए वरना आजाद समाज पार्टी बड़े आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।