{"_id":"572e2fd34f1c1be5715cd1fe","slug":"awarded-two-perfect-mothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आदर्श माताओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आदर्श माताओं को सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 07 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
मदर्स डे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न संस्थाओं ने आयोजित कई कार्यक्रम
मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर आदर्श माताओं को सम्मानित किया। सौजन्या संस्था और नवदिशा ने मातृ दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। सौजन्या ने रेनू देवी को आदर्श माता सम्मान-2016 प्रदान किया जबकि नवदिशा ने चाय बेचने वाली महिला को उत्कृष्ट मां का अवार्ड दिया।
सौजन्या हर साल मातृ दिवस के मौके पर माताओं को सम्मानित करती है। सौजन्या प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में इस बार रेनू देवी को सम्मानित किया गया। रेनू सामान्य गृहणी है। अपने बच्चों को साड़ी मे फाल लगाकर, रिपेयरिंग और रफू का काम कर बच्चों को पाल रही है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहीं हैं। पिछले तीन महीनों से संस्था अपने प्रशिक्षण केंद्र पर इन्हें सिलाई, कढ़ाई और ड्रेस डिजाइनिंग की माडर्न ट्रेनिंग दे रही है ताकि अपने हुनर से यह न केवल आत्मनिर्भर हों वरन अच्छा धन कम समय में कमाकर आत्मविश्वास से भरपूर हों।
डॉ. उमा कटियार ने रेनू को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रत्येक नारी में मां का महान अस्तित्व छिपा होता है। स्त्री का सबसे सार्थक यथार्थ उसका मां होना है। मां का रूप वंदनीय और स्तुत्य है। उन्होंने कहा कि मां की जितनी सेवा कर सकें कम है। इस मौके पर निरुपमा बाजपेयी, प्रीती, गीता, सीमा, शोभा, रूही, वर्षा, पल्लवी, नीतू और रोली मौजूद रहे।
विज्ञापन
मदर्स डे की पूर्व संध्या पर नवदिशा ने एक ऐसी मां का सम्मान किया जिसने अपनी तीन लड़कियां होते हुए भी दो और लड़कियों को गोद लिया है। वह चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन कर रही है। क्लब ने उनको सम्मानित करते हुए आर्थिक मदद भी दी। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष मनजीत कौर सलूजा, रश्मि अजमानी, कुमकुम गुप्ता, शालिनी गुप्ता, संगीता अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, गौरी तोलानी और नीतू अग्रवाल मौजूद रहे।