{"_id":"582482cb4f1c1b342fb39c50","slug":"awakened-the-morning-changing-the-note-ran","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो सुबह जागा, वहीं नोट बदलने भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो सुबह जागा, वहीं नोट बदलने भागा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में भी लगी लाइन, पुलिस को व्यवस्था पड़ी संभालनी
शहर समेत जिले भर में जो सुबह जागा, वही नोट बदलने के लिए बैंक चल दिया। नतीजतन सुबह नौ बजे तक बैंकों पर लाइन लग गईं। बैंकों में इतनी भीड़ रही कि कई जगह पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। कई जगह धक्का मुक्की और तीखी झड़पें भी हुईं।
गोला में बैंकों पर उमड़े लोग
गोला गोकर्णनाथ। एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंदी के फरमान के बाद नगर में बंद बैंक गुरुवार को खुलने से पहले ही लेन देन करने वालों की भीड़ कतारबद्ध होकर खड़ी हो गई। बैंक के अंदर और बाहर ग्राहकों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे वहीं बैंक में ग्राहकों के लेन देन के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए गए। देर शाम तक नोटों की अदला बदली का काम चलता रहा।
स्टाक करेंसी से हुआ लेनदेन
गोला गोकर्णनाथ। नगर की बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर ग्राहकों की दोहरी लंबी लाइन में लगे ग्राहकों ने बड़े नोट जमा किए और 4000 रुपये तक के नोटों की अदला बदली की। शाखा प्रबंधक राधेश्याम ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक में दो एक्सचेंज काउंटर, दो जमा काउंटर और दो पेमेंट काउंटर बनाए गए हैं। बैंक में स्टाक करेंसी से ही पेमेंट किया गया है।
विज्ञापन
पीएनबी में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों भीड़ देखी गई। जहां नोटों की अदला बदली को लेकर ग्राहक बेचैन दिखे। बैंक के चार काउंटरों पर ग्राहकों की कतार लगी रहीं। बैंक प्रबंधक महेंद्र वर्मा के अनुसार ग्राहकों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाया गया है। ग्राहकों की फार्म समस्या दूर करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किया गया है।
एचडीएफसी में नहीं है करेंसी की कोई दिक्कत
गोला गोकर्णनाथ। एचडीएफसी बैंक में प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि बैंक के पास करेंसी की कोई दिक्कत नहीं है। आरबीआई के निर्देशानुसार ग्राहकों को पूरा पेमेंट दिया जा रहा है। बैंक बंदी में ही सारी तैयारियां कर ली गई थीं।
बड़े नोट बंद खूब चले 10 रुपये के सिक्के
गोला गोकर्णनाथ। नगर की एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक सहित कई बैंकों में स्टाक करेंसी से ही ग्राहकों का भुगतान किया गया। जहां ग्राहकों को चार हजार रुपये के एक्सचेंज में एक हजार तक के 10 रुपये के सिक्के भुगतान में दिए गए। साथ ही भुगतान में गड्डी में निकले खराब नोटों को देख कुछ ग्राहक बड़बड़ाते भी दिखे।
गांवों के बैंकों में भी उमड़ी भीड़
ममरी। बैंकों के ताले खुलते ही कसबे के इलाहाबाद बैंक, अजान, रोशननगर, छत्तीपुर नं 18, संसारपुर के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, हैदराबाद के पंजाब नेशनल बैंक, गनेशपुर के ओरियंटल आफ कामर्स बैंक में एक हजार, पांच सौ रुपये के नोट जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पलिया में भी हर तरफ अफरातफरी, पुलिस रही मुस्तैद
पलियाकलां। नोट बदलने के लिए बैंकों पर काफी भीड़ जमा रही। हर तरफ अफरातफरी का माहौल रहा तो पुलिस मुस्तैद रही। एक्सिस बैंक में आईडी की फोटो कापी लेकर एक हजार और पांच सौ रुपये के नोटों के बदले छोटे नोट दिए जा रहे हैं। जिला सहकारी बैंक के मैनेजर शेर सिंह ने बताया कि अभी करेंसी नहीं आई है इसीलिए केवल खातों में रुपये जमा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाताधारक अगर अपने खाते से रुपया निकाल रहे हैं तो उनको छोटे नोट दिए जा रहे हैं करेंसी आने पर उपभोक्ताओं को नए नोट भी दिए जाएंगे। उधर कोतवाल पीके झा भी दलबल के साथ तमाम बैंकों में पहुंचे तथा जानकारियां हासिल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मझगई। बृहस्पतिवार को कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक, जिला सहकारी में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पांच सौ और एक हजार के नोट जमा करने के लिए ग्राहकों में मारा मारी मची रही।
जिला सहकारी बैंक सूंढ़ा में लगी लंबी लाइन, मैनेजर आए लेट
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सूंढ़ा में एकमात्र जिला सहकारी बैंक है। यहां पर पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को बदलने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा रही। लेकिन बैंक मैनेजर लगभग तीन घंटे देरी से पहुंचे। जिसके कारण परेशान और गुस्साई भीड़ को गौरीफंटा कोतवाली के सिपाहियों ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।
मोहम्मदी के बैंकों में अफरातफरी
मोहम्मदी। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में सुबह आठ बजे से लाइन लग गईं तभी सर्वर ठप हो गया। बाद में करीब एक घंटे बाद काम शुरू हुआ। यहां नोट बदलने पर एक फार्म भरवाया जा रहा था।
कहीं बंद किया गेट तो कहीं नहीं बदले नोट
मैलानी। स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा भीड़ रही। इस कारण शाखा प्रबंधक ने सिर्फ दस लोगों को ही बैंक के अंदर प्रवेश की अनुमति दी, जिससे लोगों को लाइन लगानी पड़ी। भीड़ को देखते हुए शाखा में पुलिस भी लगानी पड़ी। यही हाल इलाहाबाद बैंक और जिला सहकारी बैंक का भी रहा।
सिकंद्राबाद। कसबा स्थित बैंक में काफी अफरातफरी रही। नोट न बदले जाने से झड़प भी र्हुइं, वजह करेंसी न मिलना रहा।
खमरिया। क्षेत्र के बैंक और पोस्ट ऑफिस केंद्र सरकार एवं रिजर्व बैंकों के आदेशों की दिन भर धज्जियां उड़ाते रहे। 500-1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद गुरुवार को पहले दिन बैंक खुलने के पहले ही लोगों की भारी भीड़ लग गयी। क्षेत्र के सभी बैंक शाखाओं और डाकघरों के अधिकारियों की मनमानी के चलते यहां कैश जमा तो किया गया लेकिन पुराने नोट बदलने अथवा खाते से निकालने की सुविधा नहीं दी गई। डाकघर ऐरा के पोस्ट मास्टर राजकुमार सिंह ने बताया हमारे पास नोट बदलने का कोई आदेश नहीं है।
खीरी टाउन। बैंकों में भीड़ को काबू करने के लिए खीरी चौकी इंचार्ज अंसार हुसैन ने मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।
उचौलिया। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक और जिला सहकारी बैंक में सुबह होते ही ग्राहकों की लंबी लंबी कतार लग गईं।
जंगबहादुरगंज। बैंकों में भीड़ और अफरातफरी का माहौल रहा।