फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Awadhesh Singh becomes President of District Advocates Association, Trust General Secretary

Lakhimpur Kheri News: अवधेश सिंह बने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, विश्वास महामंत्री

Tue, 23 Jan 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Awadhesh Singh becomes President of District Advocates Association, Trust General Secretary
लखीमपुर खीरी। अधिवक्ता संघ चुनाव में मतगणना के बाद अवधेश सिंह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घोषित किए गए। रविवार की सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई मतगणना रात एक बजे तक चली। उधर, विश्वास श्रीवास्तव महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के लिए रविवार की सुबह 8.30 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई थी। 36 राउंड की गिनती पूरे होते-होते रात के एक बज गए। अध्यक्ष पद के लिए अवधेश सिंह ने 587 वोट हासिल किए। जबकि कमलाकांत दीक्षित 498 वोट हासिल कर सके। इस तरह अवधेश सिंह ने 89 मतों से उन्हें परास्त कर दिया। तीसरे स्थान पर 442 वोट पाकर महेंद्र पाल सिंह रहे तो महेंद्र तिवारी चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी जीतू ने अपने निकटतम उम्मीदवार रमेश कुमार मौर्य को 175 मतों से परास्त कर जीत दर्ज की है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए घनश्याम अग्निहोत्री ने आमने-सामने के मुकाबले में सुशील शुक्ला को 204 वोटों से पराजित कर दिया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रभात अवस्थी ने सर्वाधिक 251 मतों से अपने प्रतिद्वंदी सत्ती शरण गौतम को धूल चटा दी। महामंत्री पद के लिए विश्वास श्रीवास्तव ने 161 वोटों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव कुमार पांडेय को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री पद के लिए अतुल कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार वर्मा और मोहम्मद राशिद अंसारी रहे। जबकि उनका पीछा कर रहे ऐश्वर्या धुरिया महज एक वोट से अपना चुनाव हार गए। गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ में उर्मिला सिंह अमित कुमार द्विवेदी और पीयूष खरे ने अपनी जीत दर्ज की। गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के लिए अतुल बाजपेई, इम्तियाज अहमद और मोहम्मद हारुन विजयी हुए हैं। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनय सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देने के साथ ही 24 जनवरी को नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया है।
-----------------------
तीसरी बार मैदान में थे अवधेश
इस बार चुनाव में सहानुभूति लहर को प्रथम स्थान मिला है, तो जातिगत आधार पर प्रत्याशियों की गणित दूसरे स्थान पर रही है। अध्यक्ष पद के लिए अवधेश सिंह तीसरी बार मैदान में थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री निर्वाचित होने वाले भी दो-दो सालों से चुनाव मैदान में थे। संयुक्त मंत्री की दौड़ में मोहम्मद राशिद अंसारी का दूसरा चुनाव तो जितेंद्र वर्मा का तीसरा चुनाव था।

-------------------
नष्ट किए गए मतपत्र
मुख्य चुनाव अधिकारी रामनारायण त्रिवेदी और अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि एल्डर कमेटी के दिशा निर्देश में मतपत्रों को नष्ट किया गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण के बाद औपचारिक रूप से दायित्व ग्रहण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed